
MPBSE 10th Result 2022: मजदूर के बेटे ने 10वीं की परीक्षा में पाई शानदार सफलता, टॉप 5 में बनाई जगह
AajTak
Madhya Pradesh Board Exam Results: मेहनत करने वालों के कदम सफलता भी चूमती है. ऐसा ही एक उदाहरण मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के अमान मोहम्मद ने दिया है. अमान मोहम्मद ने सुविधाओं के अभाव में पूरे राज्य में 10वीं की परीक्षा में पांचवा स्थान प्राप्त किया है. लॉकडाउन के चलते अमान की पढ़ाई में काफी परेशानियां आईं. लेकिन अमान ने अपनी मेहनत से शानदार सफलता प्राप्त की.
MP Board Exam Toppers: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने 29 अप्रैल को दोपहर 1 बजे 10वीं और 12वीं के छात्रों के रिजल्ट की घोषणा की. MP बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में प्रदेश में पांचवी रैंक हासिल करने वाले अमान मोहम्मद की कहानी प्रेरित करने वाली है. सिंगरौली जिले के अमान मोहम्मद के पिता मजदूर हैं. सुविधाओं के अभाव में रहते हुए अमान ने मेहनत कर शानदार सफलता हासिल की.
सिंगरौली जिले के ग्रामीण क्षेत्र निवास में पढ़ने वाले छात्र अमान मोहम्मद ने 500 में से 492 नंबर प्राप्त कर प्रदेश में पांचवा स्थान हासिल किया है. अमान मोहम्मद ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया. बता दें, अमान की मां रेहाना परवीन हाउस वाइफ हैं. अमान का एक छोटा भाई है, जो पांचवी कक्षा में पढ़ता है.
बेटे की सफलता पर बात करते हुए अमान के पिता ने बताया कि लॉकडाउन के कारण उनके बेटे को पढ़ाई में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. अमान के पिता ने बताया कि उसने एप्स की मदद से पढ़ाई की थी. उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका बेटा टॉप फाइव में जगह बना पाएगा. अमान के पिता बताते हैं कि उन्होंने बहुत कम तनख्वाह में अपने बेटे की पढ़ाई करवाई है. अमान का पूरा परिवार एक छोटे से कमरे में रहता है. इस साल 18 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









