
MP News: घर से खींचकर पिटाई, फिर महिला को किया निर्वस्त्र और गांव में घुमाया... अब इंदौर पुलिस ने उठाया ये कदम
AajTak
MP News: यह घटना एक होली समारोह के दौरान हुई. जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोमवार को गौतमपुरा थाना क्षेत्र के बछौरा गांव में चार महिलाओं ने पीड़िता को जबरन उसके घर से बाहर निकाला, उसकी पिटाई की और सार्वजनिक रूप से उसे नग्न कर अपमानित किया.
MP Crime News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जहां एक गांव में आपसी विवाद को लेकर एक 30 वर्षीय महिला को घर से खींचकर उसकी सरेआम पिटाई की गई और फिर उसके कपड़े उतारकर उसे गांव में घुमाया गया. इस घटना को अंजाम देने वाले कोई पुरुष नहीं बल्कि महिलाएं हैं. इस वारदात के सामने आने के बाद पुलिस ने चार आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना एक होली समारोह के दौरान हुई. जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इंदौर जिले के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनील मेहता ने पीटीआई को बताया कि सोमवार को गौतमपुरा थाना क्षेत्र के बछौरा गांव में चार महिलाओं ने पीड़िता को जबरन उसके घर से बाहर निकाला, उसकी पिटाई की और सार्वजनिक रूप से उसे नग्न कर अपमानित किया.
SP सुनील मेहता ने बताया कि सभी चार आरोपी महिलाओं को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. बुधवार को खुद पुलिस अधीक्षक मेहता ने गांव का दौरा किया और कहा कि अब वहां शांति बनी हुई है. लेकिन पीड़ित महिला अपने अपमान से परेशान होकर अपने माता-पिता के घर चली गई है. एक आरोपी को शक था कि पीड़िता अपनी सास को उसके खिलाफ भड़का रही है.
पुलिस अधिकारी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें यह भी शक था कि पीड़िता अपनी सास को बिना बताए मंदसौर ले गई थी. पीड़ित और आरोपी महिलाएं अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग से हैं. पुलिस के मुताबिक, गांव के कुछ तमाशबीन लोगों ने इस अपमानजनक कृत्य का वीडियो बनाया और उसे प्रसारित कर दिया.
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनील मेहता ने कहा कि अब उन लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी महिलाओं ने पीड़िता को उसके घर से खींचकर बाहर निकाला और उसके कपड़े उतार दिए. घटना के वक्त पीड़ित महिला रहम की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी नहीं पसीजे और उन्होंने सरेआम उसके कपड़े फाड़कर उसे निर्वस्त्र कर दिया.
आरोपी पीड़ित महिला को उसी हालत में गांव के आम रास्ते से कुछ दूर तक ले गए. और उसे गांव में घुमाया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 354-ए (यौन उत्पीड़न) और 452 (गलत तरीके से रोकना और हमला करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.







