
MP By Election 2021: 'सहानुभूति से चुनाव जीतेगी कांग्रेस'; BJP बोली- कांग्रेस अब बची ही कहां है?
Zee News
MP By Election 2021: खंडवा लोकसभा सीट के साथ ही पृथ्वीपुर, रैगांव, जोबट विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं. दोनों ही पार्टियों ने चारों सीट जीतने की तैयारी करना शुरू कर दी है.
भोपालः Madhya Pradesh By Election 2021: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आने वाले कुछ समय में चार सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं. जिनमें एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटें शामिल हैं. खास बात ये है कि चार में से दो सीटों पर बीजेपी और दो पर ही कांग्रेस का कब्जा रहा था. वहीं आने वाले चुनाव में चारों ही सीटें जीतने के लिए दोनों ही पार्टियों ने कमर कस ली है. एक ओर जहां कांग्रेस सहानुभूति से चुनाव जीतने का प्लान बना रही है, वहीं बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस अब बची ही कहां है? 'सहानुभूति से जीतेगी कांग्रेस' उपचुनाव जीतने पर कांग्रेस प्रवक्ता अवनीश बुंदेला ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पृथ्वीपुर और जोबट में कांग्रेस विधायकों की असामयिक मौत के बाद होने वाली वोटिंग से पार्टी को फायदा मिलेगा. वे कांग्रेस परिजनों को टिकिट देकर सहानुभूति कार्ड खेलने की तैयारी में है. प्रवक्ता ने कहा कि जब चुने हुए जनप्रतिनिधियों की असामयिक मौत हो जाती है तो लोगों की सहानुभूति भी उनके परिवार व पार्टी के प्रति रहती है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








