
MP 12th board exam 2021: मध्य प्रदेश बोर्ड का बड़ा फैसला, रद्द हुए 12वीं के एग्ज़ाम
Zee News
MP 12th board exam 2021: CBSE और CISCE बोर्ड 12वीं के एग्जाम रद्द होने के बाद अब मध्य प्रदेश बोर्ड ने भी 12वीं के इम्तिहान को रद्द करने का फैसला लिया है.
भोपाल: मध्य प्रदेश के वज़ीरे तालीम इंदर सिंह परमार ने 12वीं बोर्ड के एग्जाम से मुतअल्लिक आखिरी फैसला लेने के लिए बुधवार को बैठक बुलाई थी. इस मीटिंग में कोरोना वायरस के चलते एमपी बोर्ड 12वीं के एग्जाम को रद्द करने का फैसला लिया गया है. मध्यप्रदेश में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएँ इस वर्ष अयोजित नहीं की जाएंगी। वज़ीरे आला शिवराज सिंह चौहान ने दी जानकारी रियासत के वज़ीरे आला शिवराज सिंह चौहान ने एक वीडियो अपलोड कर बोर्ड एग्जाम रद्द होने की जानकारी दी है. उन्होंने कहा, 'मध्यप्रदेश में 12वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम इस साल नहीं होंगे. बच्चों की जिंदगी हमारे लिए अनमोल है. करियर की चिंता हमलोग बाद में कर लेंगे, बच्चों पर जिस वक्त COVID-19 का बोझ है, उस वक्त हम उन पर एग्जाम का ज़ेहनी बोझ नहीं डाल सकते.'
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










