
MP: सियासत की दिशा तय करती है नर्मदा नदी, जानिए कितनी सीटों पर असर डालता है 'मां नर्मदा फैक्टर'
AajTak
एमपी में नर्मदा न सिर्फ जीवनदायिनी नदी है बल्कि इससे जुडा एक बड़ा वोट बैंक भी है. यही वजह है कि एमपी में चुनावी बेड़ा पार करने के लिए नर्मदा मैया के सहारे जीत की नैया पार करने की कोशिशें की जा रही हैं. कांग्रेस हो या भाजपा मां नर्मदा के सहारे अपना वोट बैंक बढ़ाने की कोशिश जरूर कर रहा है.
मध्य प्रदेश की जीवनदायिनी कही जाने वाली नर्मदा नदी चुनावी साल में राजनितिक दलों के लिए भी जीवनदायिनी साबित होती है. 2023 विधानसभा चुनाव से पहले भी मध्य प्रदेश में नर्मदा के जयकारे हो रहे हैं, पूजा आरती हो रही है. पहले प्रियंका गांधी ने नर्मदा आरती कर चुनावी शंखनाद किया तो अब कांग्रेस ने नर्मदा सेवा सेना यात्रा शुरू की है, तो वहीं अब सीएम शिवराज भी नर्मदा की पूजा अर्चना कर रहे हैं. सियासी दलों की नर्मदा भक्ति पर इस रिपोर्ट को पढ़िए और समझिये कैसे मध्य प्रदेश की राजनीति में जरूरी है मां नर्मदा का आशीर्वाद?
एमपी में नर्मदा न सिर्फ जीवनदायिनी नदी है बल्कि इससे जुडा एक बड़ा वोट बैंक भी है. यही वजह है कि एमपी में चुनावी बेड़ा पार करने के लिए नर्मदा मैया के सहारे जीत की नैया पार करने की कोशिशें की जा रही हैं. कांग्रेस ने सोमवार से नर्मदा सेवा सेना बनाकर नर्मदापुरम से नर्मदा आरती पूजा कर नर्मदा सेवा यात्रा का अभियान शुरू किया है. इसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ता नर्मदा किनारे के इलाकों में सदस्य बनाएंगे, नर्मदा में अवैध रेत उत्खनन, नदी में मिलती गंदगी को रोकने का काम करेंगे. नर्मदा के सहारे कांग्रेस चुनावी शंखनाद भी कर चुकी है. हाल ही में 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा ने जबलपुर में मां नर्मदा के तट पर पहुंचकर आरती की, जिसमें कमलनाथ भी मौजूद रहे और चुनावी शंखनाद की शुरुआत की थी.
नर्मदा को साफ रखने की कवायद या सिर्फ सियासत?
'आजतक' से बात करते हुए नर्मदा सेवा सेना के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि 'नर्मदा जी की रक्षा करना और जो अन्य नदिंया हैं मध्य प्रदेश की उनकी रक्षा करना, उनके पानी को बचाना, अवैध उत्खनन ओर अतिक्रमण के रास्ते से जिस तरह से नदियों को सुखा दिया गया है, बर्बाद कर दिया गया है, जिस तरह से इनकी जैव विविधता बर्बाद कर दी गई है, उस सब पर रक्षा करने की जरूरत है. दुनिया कहती है कि अगर तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो वो पानी के लिए होगा और हम पानी का सत्यानास कर रहे हैं. जो नर्मदा जी हमारे 4 करोड़ लोगों को जीवन देती हैं. इतने खेतों को सिंचती हैं. इनकी वजह से 4 करोड़ लोगों के लिए अनाज पैदा होता है. इसी नदी की वजह से हमें बिजली मिलती है जिनसे हमारे मध् यप्रदेश के आधे घर रोशन हो रहे हैं उन नर्मदा जी के प्रति ये सरकार इतनी निष्ठुर है इतनी कठोर है इसका हम जनजागरण करना चाहते है.
नर्मदा सेवा सेना के अध्यक्ष ने बताया कि कल हम नर्मदापुरम गए थे, वहां पर हमने देखा कि नर्मदा के बिल्कुल सेठानी घाट में मुंह पर कोरीघाटी के नाले का गंदा पानी नर्मदा में समाहित हो रहा है. 18 साल बाद 18वीं बार नाव पर खड़े होकर मुख्यमंत्री इसका वादा कर चुके हैं कि हम ये नाला बन्द कर देंगे. लेकिन आज तक वो नाला बंद नहीं हुआ. इसे रोकने की जरूरत है. इसमें जो भी कानूनी तरीके हैं उनको भी हम अपनाएंगे. एनजीटी में भी जाएंगे, इन सब चीज के लिए प्रयास करेंगे.
दिग्विजय कर चुके हैं परिक्रमा, शिवराज ने शुरू की थी नर्मदा सेवा यात्रा

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









