
MP: सामने गाइड रखकर खुलेआम नकल करते रहे छात्र, पहरा देते रहे शिक्षक, CCTV से खुली पोल
AajTak
जीवाजी यूनिवर्सिटी द्वारा बीए बीएससी की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं. भिंड में जीवाजी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित परीक्षा में सामूहिक नकल का मामला सामने आया है. एसडीएम ने सीसीटीवी चेक किया तो उसमें परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी सामूहिक नकल करते हुए नजर आए.
देश में पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी पर घमासान मचा है. NEET UG, UGC NET समेत कई बड़ी परीक्षाओं में अनियमितताओं के आरोप लगे हैं. मामला सीबीआई और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. इस बीच मध्य प्रदेश की जीवाजी यूनिवर्सिटी में खुलेआम नकल का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. परीक्षा के दौरान छात्र घूम-घूमकर एक-दूसरे के पेपर से नकल कर रहे हैं. एक डेस्क पर कई छात्र एक साथ सामूहिक नकल कर रहे हैं.
दरअसल, इन दिनों जीवाजी यूनिवर्सिटी द्वारा बीए बीएससी की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं. भिंड में जीवाजी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित परीक्षा में सामूहिक नकल का मामला सामने आया है. वीजियो में छात्र, शिक्षक की मौजूदगी में सामूहिक नकल करते दिख रहे हैं. जब एसडीएम एग्जाम सेंटर पहुंचे तो सब कुछ सामान्य मिला. बाद में सीसीटीवी फुटेज चेक की गई तो पूरी घटना सामने आई. इस घटना के दौरान शिक्षक मानो पहरा देने का काम कर रहे हैं. पूरा मामला भिंड के दमोह इलाके में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र का है.
परीक्षार्थी सामूहिक नकल करते हुए नजर आए
एसडीएम विजय सिंह को इस बात की जानकारी मिली थी कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल चल रही है. जब एसडीएम मौके पर पहुंचे तो उन्हें सब कुछ सामान्य लगा लेकिन इसके बाद जब एसडीएम ने सीसीटीवी चेक किया तो उसमें परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी सामूहिक नकल करते हुए नजर आए. मौके पर एसडीएम ने तीन छात्रों की नकल प्रकरण भी बनाए. इसके अलावा एसडीएम विजय सिंह ने सामूहिक नकल के मामले में केंद्र अध्यक्ष और प्रिंसिपल की संलिप्त बताते हुए भिंड कलेक्टर संदीप श्रीवास्तव को पत्र लिखकर अवगत भी कराया है.
डमी कैंडिडेट्स होने का भी शक
एसडीएम विजय सिंह ने कहा कि यहां नकल की शिकायत मिली थी मैंने खुद जाकर पाया कि यहां नकल हो रही थी. तीन प्रकरण मौके पर बनाए गए हैं. सीसीटीवी में दिख रहा है कि बच्चे झुंड बनाकर नकल कर रहे हैं. केंद्र अध्यक्ष सूचना मिलने पर डमी कैंडिडेट को बाहर निकालता दिख रहा है. ऐसा लग रहा है विद्यार्थी की जगह पर डमी कैंडिडेट परीक्षा दे रहे हैं. मुझे लगता है यह संगठित अपराध है, बच्चे नकल पर डिपेंड हो चुके हैं. मैंने कलेक्टर को जानकारी दे दी है. इससे पहले भी यहां परीक्षाओं में इसी तरह नकल का मामला सामने आया था.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










