
MP: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रमिला साधौ बीजेपी में शामिल
AajTak
कांग्रेस की पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ की बहन प्रमिला साधौ ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा. आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उनके इस कदम से राजनीतिक गलियारे में खलबली मची है.
मध्य प्रदेश के खरगोन में शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक सभा को संबोधित करने पहुंचे थे. इस दौरान कांग्रेस के पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ की बहन प्रमिला साधौ ने बीजेपी का दामन थामा. विजयलक्ष्मी ने महेश्वर सीट से 2018 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी. उनके बीजेपी में जाने से राजनीतिक गलियारे में खलबली मच गई है.
दरअसल, खरगोन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक रोड शो किया. उसके बाद वो नवग्रह मेला मैदान पहुचें. वहां राज्य स्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन का कार्यक्रम था. इस कार्यक्रम में वो शामिल हुए. इसके बाद कांग्रेस की पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी की बहन प्रमिला को पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा भी मौजूद थे.
प्रमिला ने बताया कि कभी-कभी परिस्थितियां और विपरीत विचार सही निर्णय लेने के लिए मजबूर कर देते हैं. आज वो सही दिशा में जाने का निर्णय ले रही हैं. जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसे पूरी करने की कोशिश करूंगी.
महेश्वर विधानसभा सीट का महत्व
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में महेश्वर सीट काफी मायने रखती है. इस सीट पर विजयलक्ष्मी का काफी वर्चस्व है. उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी. उन्हें 83 हजार 87 वोट मिले थे. उन्होंने बीजेपी के भूपेंद्र आर्य को हराया था. अब मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव काफी नजदीक हैं. इसलिए यह एक बड़ा उलटफेर माना जा रहा है.
पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजे

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







