
MP: रिटायर्ड सैनिक का पुलिस पर आरोप, एक्सीडेंट केस में फंसाने की धमकी दी, फिर पीटा
AajTak
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक दुर्घटना के बाद भूतपूर्व सैनिक ने कुछ पुलिसवालों से घटना पर मौजूद बाइक सवारों पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही. लेकिन पुलिसवालों ने उल्टा भूतपूर्व सैनिक को एक्सीडेंट केस में फंसाने की धमकी दी और 5000 रुपये की रिश्वत की मांग की.
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में रिटायर्ड सैनिक के साथ पुलिस ने बुरी तरह मारपीट की गई. रिटायर्ड सैनिक का आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मियों ने उनको एक्सीडेंट केस में फंसाने की धमकी दी और उनसे 5000 रुपये की रिश्वत की मांग की. जब भूतपूर्व सैनिक ने उनकी बात नहीं मानी तो थाने में ले जाकर उनके साथ बुरी तरह मारपीट की गई. इस घटना के बाद भूतपूर्व सैनिकों के संगठन के जिला सदस्यों ने एडिशनल एसपी संजय साहू को आवेदन देकर सभी पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही उनका कहना है कि अगर उचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो संगठन भविष्य में प्रदर्शन करेगा.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











