
MP में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में घुसी तेज रफ्तार कार, 7 घायलों में 3 की हालत गंभीर
Zee News
Incident like Chattisgarh: मध्य प्रदेश में सामने आए इस घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडयो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कार सवार युवक तेजी से गाड़ी को रिवर्स करते हुए भाग निकलता है. इससे गुस्साई भीड़ ने हंगामा शुरु कर दिया. हालात बिगड़े तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया.
भोपाल: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जशपुर जिले में एक तेज रफ्तार कार ने धार्मिक जुलूस में शामिल लोगों को कुचल दिया. इसके बाद मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भी कुछ ऐसा मामला सामने आया है. जहां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन (Durga Murti Visarjan) के जुलूस के दौरान एक तेज रफ्तार कार भीड़ में घुस गई. इससे बाद भगदड़ मचने पर ड्राइवर ने बचने के लिए रिवर्स गेयर लगाया और फरार हो गया. बजरिया इलाके में बीती रात सवा 11 बजे बजरिया इलाके में हुए हादसे में 7 लोग घायल हो गए. जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है. Two people were injured after a car rammed into people during Durga idol immersion procession in Bhopal's Bajaria police station area yesterday. Police said the car driver will be nabbed.
इस घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडयो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कार सवार युवक तेजी से गाड़ी को रिवर्स करते हुए भाग निकलता है. इससे गुस्साई भीड़ ने हंगामा शुरु कर दिया. हालात बिगड़े तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया. घटना के इतने घंटे होने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं. वहीं इलाके में तनाव बना हुआ है. — ANI (@ANI)

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








