
MP में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शनः भैंस के आगे बजाई बीन, बोले- बीजेपी सरकार सोई हुई, जगाने की कोशिश जारी
Zee News
भैंस टकटकी लगाए नेताओं को लगातार देखती नजर आई. वहीं इस प्रदर्शन का बीजेपी सरकार पर कोई असर हो या न हो इस प्रदर्शन का जनता ने दिल खोलकर समर्थन किया.
दीपेश शाह/विदिशाः Congress Protest in Vidisha: मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया. उन्होंने विदिशा के गांधी चौक पर महंगाई समेत कई अन्य मुद्दों पर सरकार की बेरुखी को निशाना बनाया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भैंस के आगे बीन बजाकर दिखाया कि बीन बजाने से भैंस को कोई फर्क नहीं पड़ता. उसी तरह जनता की परेशानी से सरकार को भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा. वे सोई हुई सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे हैं. भैंस पर नहीं हुआ कोई असर विदिशा में कांग्रेस के प्रदर्शन का एक Video भी सामने आया. पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बीन बजाने के बावजूद भैंस बेरुखी में खड़ी रहती है और उस पर किसी का भी कोई असर नहीं होता. भैंस टकटकी लगाए नेताओं को लगातार देखती नजर आई. वहीं इस प्रदर्शन का बीजेपी सरकार पर कोई असर हो या न हो इस प्रदर्शन का जनता ने दिल खोलकर समर्थन किया.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








