
MP: भोपाल में RTO कांस्टेबल रहे सौरभ शर्मा के घर लोकायुक्त ने मारा छापा, करोड़ों की बेनामी संपत्ति उजागर
AajTak
MP News: लोकायुक्त का छापा सौरभ शर्मा के अरेरा कॉलोनी स्थित बंगले और उसके दफ्तर पर एक साथ मारा गया है. इस कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त की टीम को सौरभ घर पर नहीं मिला.
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकायुक्त ने आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा का घर और दफ्तर में छापा मारा है. इस कार्रवाई में अब तक लाखों की नगदी और सोने-चांदी के गहने मिले हैं. छापे की कार्रवाई अभी भी जारी है. लोकायुक्त का छापा सौरभ शर्मा के अरेरा कॉलोनी स्थित बंगले और उसके दफ्तर पर एक साथ मारा गया है. इस कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त की टीम को सौरभ घर पर नहीं मिला.
शाम 5 बजे तक की जानकारी के मुताबिक, सौरभ के घर से करीब 15 लाख कैश, सोने-चांदी की ज्वेलरी और कई संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं. फिलहाल जांच जारी है.
लोकायुक्त को शिकायत मिली थी कि सौरभ शर्मा ने आरटीओ कांस्टेबल रहते हुए आय से अधिक कमाई की और कई सम्पत्तियां बनाईं. जिनकी कीमत आज करोड़ों में है.
सौरभ ने करीब डेढ़ साल पहले ही आरटीओ कांस्टेबल के पद से वीआरएस ले लिया था और उसके बाद बिल्डर बन गया था.
लोकयुक्त पुलिस के मुताबिक, सौरभ शर्मा को आरटीओ में नौकरी पिता की मौत के बाद अनुकंपा पर मिली थी, जहां उसने करीब 12 साल नौकरी की.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











