
MP: बिजली विभाग में 2 हजार से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द शुरू होंगे आवेदन
AajTak
ऑनलाइन आवेदन 24 दिसंबर 2024 से शुरू होंगी और उम्मीदवारों को आगामी एक सप्ताह में सिलेबस की जानकारी कंपनी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी. इसके बाद, परीक्षा तिथि की घोषणा मार्च 2025 में की जाएगी, जो समय रहते विधिवत रूप से घोषित की जाएगी.
मध्य प्रदेश ऊर्जा विभाग के अधीन छह बिजली कंपनियों में 2573 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया का आयोजन मार्च 2025 में किया जाएगा. इसके लिए परीक्षा की तिथि समय रहते घोषित की जाएगी. भर्ती प्रक्रिया की नोडल कंपनी मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (मप्रपक्षेविविकं) इंदौर की प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह ने बताया कि यह परीक्षा एमपी ऑनलाइन द्वारा आयोजित की जाएगी. परीक्षा से संबंधित आवेदन फार्म 24 दिसंबर से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे और फॉर्म जमा होने के बाद परीक्षा की तिथि की विधिवत घोषणा कर दी जाएगी.
सिलेबस और परीक्षा की तैयारी
रजनी सिंह ने बताया कि कंपनी के अधिकारी एमपी ऑनलाइन की टीम के साथ लगातार संपर्क में हैं और परीक्षा से संबंधित सिलेबस भी आगामी एक सप्ताह में कंपनी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा. यह सिलेबस उम्मीदवारों के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेगा, जिससे वे बेहतर तैयारी कर सके. भर्ती प्रक्रिया में तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों प्रकार के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. तकनीकी पदों के लिए विषय आधारित और सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे. गैर-तकनीकी पदों के लिए केवल सामान्य ज्ञान आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे.
कुल पदों की जानकारी
इन पदों में कार्यालय सहायक श्रेणी-3, लाइन परिचालक (वितरण), सुरक्षा उप निरीक्षक, कनिष्ठ अभियंता (संयंत्र) मैकेनिकल, कनिष्ठ अभियंता (संयंत्र) इलेक्ट्रॉनिक, कनिष्ठ अभियंता/सहायक प्रबंधक (सिविल), सहायक विधि अधिकारी/ विधि सहायक सहित विभिन्न अन्य तकनीकी और गैर-तकनीकी पद शामिल हैं। इसके अलावा, सहायक प्रबंधक (मा.सं.), सहायक प्रबंधक (सू.प्रौ.), संयंत्र सहायक- मैकेनिकल, संयंत्र सहायक (इलेक्ट्रिकल), औषधि संयोजक, भंडार सहायक, कनिष्ठ शीघ्र लेखक, एएनएम, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर, अग्निशामक, सुरक्षा सैनिक, प्रोग्रामर, कल्याण सहायक, सिविल परिचारक आदि पदों पर भी भर्ती की जाएगी.
महत्वपूर्ण तिथियां

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










