
MP: फिर निकला किसान कर्ज माफी का जिन्न, अब डिफाल्टर किसानों का ब्याज भरेगी सरकार
AajTak
Madhya Pradesh Latest News: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा में बड़ी घोषण करते हुए कहा कि डिफाल्टर किसानों का ब्याज अब सरकार भरेगी.
किसान कर्ज माफी का सियासी जिन्न एक बार फिर बाहर निकला है. मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डिफाल्टर किसानों को ब्याज से राहत देने का ऐलान किया. सत्र को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा प्रदेश के डिफाल्टर किसानों का ब्याज सरकार भरेगी.
सदन को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सदन में कहा, 'कई किसानों ने 2 लाख के माफ़ी के चक्कर में पैसा नहीं भरा, डिफाल्टर हो गए, डिफाल्टर हो गए तो ब्याज का चक्कर भी चालू हो गया और वह ब्याज की चकरी ऐसी चली की कई बुरी तरह से परेशान हैं. इसलिए ऐसे किसानों का ब्याज अब राज्य सरकार भरेगी.'
सिर्फ ब्याज नहीं किसानों का कर्ज भी माफ करे सरकार
शिवराज सिंह चौहान के इस ऐलान के बाद कांग्रेस ने कटाक्ष किया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कहा, सीएम शिवराज ने ऐलान किया कि डिफाल्टर किसानों का ब्याज सरकार भरेगी, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने किसानों का कर्ज भी माफ किया था. कमलनाथ ने कहा, प्रदेश के 27 लाख किसानों का हमने कर्जमाफी के पहले चरण में कर्ज माफ किया था. कर्ज माफी का दूसरा चरण भी प्रारंभ हो गया था, लेकिन हमारी सरकार सौदेबाजी से बीच में ही गिरा दी गई. हमारा संकल्प था कि प्रदेश का किसान कर्ज मुक्त हो. बेहतर हो यदि सरकार को किसानों को राहत ही देना है तो उनके कर्ज के ब्याज की बजाय उनका पूरा कर्ज ही सरकार माफ करें.
लागू होगी या सिर्फ दिखावे की है यह योजना
इस दौरान कमलनाथ ने कहा कि किसानों के लिए फसल बीमा, खाद-बीज मुआवजे का ऐलान भी शिवराज सिंह चौहान ने किया था, लेकिन यह घोषणाएं सिर्फ कागजों तक ही सिमट कर रह गईं. उन्होंने कहा कि शिवराज के डिफाल्टर किसानों के ब्याज दिए जाने का वादा पूरा होगा या नहीं इस पर उन्हें सशंय है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









