
MP: पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा ने भोपाल कोर्ट में किया सरेंडर, आईटी, ED और लोकायुक्त की छापेमारी के बाद से था फरार
AajTak
परिवहन विभाग के पूर्व सिपाही सौरभ के भोपाल अरेरा कॉलोनी स्थित ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा था. इस कार्रवाई में सौरभ शर्मा के पास करोड़ों की संपत्ति मिली है, साथ ही उनके दोस्त चेतन सिंह गौर की कार से सोना भी बरामद हुआ था.
मध्य प्रदेश परिवहन विभाग (MPRTO) के पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा ने भोपाल में कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. कोर्ट ने सौरभ की केस डायरी मंगवाई है. केस डायरी आने के बाद अदालत मंगलवार को मामले की सुनवाई करेगी.
आयकर विभाग (IT), प्रवर्तन निदेशालय (ED) और एमपी लोकायुक्त की छापेमारी के बाद से सौरभ फरार चल रहा था. सोमवार को कोर्ट में पेश होने के बाद उसने सरेंडर किया है.
बीते 18 दिसंबर को परिवहन विभाग के पूर्व सिपाही सौरभ के भोपाल अरेरा कॉलोनी स्थित ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा था. इस कार्रवाई में सौरभ शर्मा के पास करोड़ों की संपत्ति मिली, साथ ही उनके दोस्त चेतन सिंह गौर की कार से सोना भी बरामद हुआ था.
बता दें कि मध्य प्रदेश की लोकायुक्त पुलिस ने 18 और 19 दिसंबर को परिवहन विभाग के पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा के आवास और कार्यालय पर छापे मारे थे. इस दौरान लोकायुक्त को सौरभ के ठिकानों से 7.98 करोड़ रुपए नगद और गहने मिले, जिसमें 2 क्विंटल से ज्यादा चांदी की ईंटें भी शामिल हैं.
लोकायुक्त पुलिस महानिदेशक जयदीप प्रसाद ने बताया कि सौरभ शर्मा के पिता आरके शर्मा सरकारी डॉक्टर थे और उनकी 2015 में मृत्यु हो गई थी. इसके बाद सौरभ शर्मा को 2015 में अनुकंपा के आधार पर राज्य परिवहन विभाग में कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति मिली और उसने 2023 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली।
लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक, सौरभ शर्मा ने भ्रष्ट तरीकों से अर्जित धन का इस्तेमाल भारी संपत्ति अर्जित करने में किया, जिसमें अपनी मां, पत्नी, रिश्तेदारों और करीबी सहयोगियों चेतन सिंह गौड़ और शरद जायसवाल के नाम पर स्कूल और होटल खोलना शामिल है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.






