
MP पुलिस ट्रेनिंग स्कूलों ने 64 गांवों को लिया 'गोद', हर हफ्ते ग्रामीणों की परेशानी समझने जा रहे ट्रेनी सिपाही
AajTak
MP पुलिस के ADG (ट्रेनिंग) राजा बाबू सिंह ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य रंगरूटों को गांव के बुनियादी मुद्दों को समझाना और शुरुआत से ही आम लोगों से जुड़ाव बनाना है.
मध्य प्रदेश पुलिस के 4000 से ज्यादा ट्रेनी कांस्टेबलों को ग्राम समुदाय संपर्क अभ्यास (village community outreach exercise) के लिए चुना गया है. इस अनूठे अभ्यास के लिए संगठन के राज्यव्यापी प्रशिक्षण संस्थान राज्य भर के 64 गांवों को गोद ले रहे हैं.
पुलिस अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि भोपाल स्थित बल के प्रशिक्षण निदेशालय ने 'ग्राम संपर्क सामुदायिक संपर्क' कार्यक्रम की परिकल्पना की है, जिसके तहत इन स्कूलों द्वारा अपने आस-पास के 8 गांवों को गोद लिया गया है या चिन्हित किया गया है. मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 8 पुलिस प्रशिक्षण स्कूल (PTS) फैले हुए हैं.
इन संस्थानों में भर्ती होने वाले हर ट्रेनीकांस्टेबल को ग्रुप में सप्ताह में एक बार चुने हुए गांवों का दौरा करने और स्थानीय लोगों, सरपंचों और वरिष्ठ नागरिकों से मिलकर आम चिंता और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े 27 मुद्दों पर उनकी प्रतिक्रिया लेने के लिए कहा गया है. इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, अपराध, स्वच्छता और गांवों में जैविक उर्वरकों की उपलब्धता आदि से संबंधित विषय शामिल हैं.
मध्य प्रदेश पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (ट्रेनिंग) राजा बाबू सिंह ने बताया, इन पुरुषों और महिलाओं को ट्रेंड करने का 'पुराना और अप्रचलित' तरीका उन्हें 9 महीने तक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की चारदीवारी में आम लोगों से दूर रखना और उन्हें एक उग्र सैनिक की तरह प्रशिक्षित करना था, जिससे उन्हें दूसरों से अलग महसूस हो.
1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी एडीजी ने कहा कि फिर इन कर्मियों को लाठी या राइफल लेकर न्याय करने के लिए दुनिया में उतार दिया जाता है, कभी-कभी वे आम लोगों की संवेदनशीलता और ज़रूरतों की परवाह नहीं करते, इसलिए उन्होंने कहा, उन्होंने इस सोच और प्रशिक्षण को 'बदलने' का फैसला किया.
IPS राजा बाबू सिंह ने कहा, "इसके बाद यह निर्णय लिया गया कि ट्रेनी कांस्टेबलों को इस आउटरीच अभ्यास के माध्यम से स्थानीय लोगों के साथ सहानुभूति और जुड़ाव के साथ-साथ उनकी जरूरतों के प्रति संवेदनशील होना भी सिखाया जाना चाहिए."

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में सियासी समर का शंखनाद हो चुका है. लेकिन आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के ज्यादातर सभी बड़े अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. DGP, कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत गृह सचिव और मुख्य सचिव के तबादले को टीएमसी चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर हमलावर है. वो इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रही है. चुनाव आयोग पर तो विपक्ष पहले से हमलावर है. विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में महाभियोग का नोटिस पेश कर चुका है. इसी महाभियोग को लेकर कल चुनाव आयुक्त से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, वो राजनीतिक मसलों में उलझना नहीं चाहते. इधर, ममता बनर्जी मोदी सरकार से एसआईआर से लेकर एलपीजी किल्लत तक के हर मुद्दे पर दो-दो हाथ करने को बेकरार हैं. विपक्ष तबादलों को लेकर चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर रहा है. लेकिन सवाल है कि, क्या बड़े अधिकारियों के तबादले पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना जायज है? और सवाल ये भी क्या आत्मविश्वास से भरी बीजेपी इस बार ममता बनर्जी का विजय रथ रोक पाएगी.

सबसे पहले बात ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची की. अराघची ने दो टूक कहा है कि तेहरान ने सीजफायर की मांग नहीं की है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि युद्ध का अंत इस तरह होना चाहिए कि ये दोबारा न हो. उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका से किसी तरह की कोई बातचीत या संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है. होर्मुज को लेकर उन्होंने बड़ी बात कही है. उनका कहना है कि होर्मुज सिर्फ दुश्मनों के लिए और उनके लिए बंद है जो उनका समर्थन कर रहे हैं.

बिहार के छपरा के रहने वाले बॉडीबिल्डर राजकुमार ने 38 साल की उम्र में पहली बार जिम जाना शुरू किया और कुछ ही वर्षों में कई चैंपियनशिप जीतकर Mr India का खिताब हासिल किया. गरीबी के कारण आज भी वह दिल्ली की सड़क पर नान का ठेला लगाकर परिवार का पालन करते हैं, लेकिन उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करना है.







