
MP: पिता ने खर्च कर डाले 1500 रुपये, नाराज बेटे ने सरिया से पीटकर मार डाला
AajTak
ग्वालियर से एक हत्या का मामला सामने आया है. जहां पर एक बेटे ने 1500 रुपये के लिए अपने पिता के सिर पर सरिया मारकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हत्या का मामला सामने आया है. जहां पर एक बेटे ने अपने पिता के सिर पर सरिया मारकर उसकी हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन इलाज के दौरान हालात में कोई सुधार नहीं आया और उसकी मौत हो गई. हत्या की यह वारदात शहर के थाटीपुर के खलीफा कॉलोनी में बुधवार को हुई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटा भी गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच में जुट गई है.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











