
MP: पत्नी और बेटे की हत्या का दफन राज एक बीयर ने खोल दिया!
AajTak
कहते हैं कि हत्या सिर चढ़कर बोलती है. कुछ ऐसा ही आरोपी राजा उर्फ शिवराज चौहान के साथ हुआ. शिवराज ने अपने मित्रों के साथ बीयर बार में बैठकर पत्नी और बेटे की हत्या का खुलासा कर दिया. उसने बताया था कि 2 साल पहले वो कत्ल करने के बावजूद कैसे बच निकला, लेकिन वहां मौजूद एक शख्स ने यह सुन लिया.
मध्य प्रदेश की ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक ऐसे हत्यारे को गिरफ्तार किया है, जो दो साल पहले अपने पत्नी और फिर बच्चे का कत्ल कर चुका है. हैरानी की बात यह है कि आरोपी शिवराज उर्फ राजा चौहान ग्वालियर के सागर ताल और काशीपुरा नामक ठिकानों पर लंबे अरसे से रह रहा था, लेकिन पकड़ा नहीं गया.
कहते हैं कि हत्या सिर चढ़कर बोलती है. कुछ ऐसा ही आरोपी राजा उर्फ शिवराज चौहान के साथ हुआ. शिवराज ने अपने मित्रों के साथ बीयर बार में बैठकर पत्नी और बेटे की हत्या का खुलासा कर दिया. उसने बताया था कि 2 साल पहले वो कत्ल करने के बावजूद कैसे बच निकला, लेकिन वहां मौजूद एक शख्स ने यह सुन लिया.
मुखबिर ने इसकी सूचना पुलिस अफसरों को दी. पुलिस ने शिवराज की घेराबंदी के लिए उसके साथ अपने मुखबिर की भी दारू पार्टी कराई. तब कहीं जाकर शिवराज ने हकीकत बयां कर दी. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और दतिया पुलिस को मामले की जानकारी दी. इसके बाद पूरा राज ही खुल गया है.
क्या है पूरी कहानी
29 मई 2020 को शिवराज ने अपनी पत्नी आस्था की रतनगढ़ माता के जंगल में गला घोट कर हत्या कर दी थी और उसके चेहरे को केरोसिन डालकर बुरी तरह जला दिया था ताकि इस शव की शिनाख्त नहीं हो सके. इसी साल मार्च महीने में उसने अपने 8 साल के बेटे को भी गला घोट कर मार डाला था. आरोपी दो शादी कर चुका है.
उसकी पहली शादी आस्था से हुई थी जबकि दूसरी शादी उसने मनीषा से की थी. आस्था से उसका एक बेटा शिवाजी था. साल 2020 से ही आस्था लापता है लेकिन आरोपी ने उसकी जानबूझकर गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी. पिछले दिनों शराब पीते समय शिवराज ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या की बात दोस्तों को सुनाई थी.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







