MP: जमीन में हिस्से के लिए महिला बेटियों के साथ पानी की टंकी पर चढ़ी, सुसाइड की धमकी
AajTak
मध्य प्रदेश के सीहोर में एक महिला अपनी बेटियों के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गई और हंगामा करने लगी. घरेलू जमीनी के विवाद के चलते महिला ने जमकर फिल्मी अंदाज में ड्रामा किया और आत्महत्या की धमकी दी.
मध्य प्रदेश के सीहोर में एक महिला अपनी बेटियों के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गई और हंगामा करने लगी. घरेलू जमीनी के विवाद के चलते महिला ने जमकर फिल्मी अंदाज में ड्रामा किया और आत्महत्या की धमकी दी. (फोटो- नावेद जाफरी) सूचना के बाद मौके पर पहुंची राजस्व अमले की समझाइश पर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद महिला नीचे उतरी. इससे 15 दिन पहले भी रेहटी में इस महिला ने पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया था. महिला की समस्या का निराकरण नहीं हो सका तो वो फिर से पानी की टंकी पर चढ़ गई.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











