
MP: जब स्कूल के लिए कम पड़ी जगह तो किसान ने दिखाई दरियादिली, दान दे दी 4 बीघा जमीन
AajTak
MP News: अशोक नगर जिले में एक किसान ने दरियादिली दिखाई है. उसने सरकारी स्कूल के लिए जमीन कम पड़ने पर अपनी 4 बीघा भूमि दान दे दी.
MP News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के महिदपुर गांव में किसान बृजेंद्र सिंह रघुवंशी ने दरियादिली दिखाई है. जब गांव में स्कूल बनवाने के लिए जगह कम पड़ी तो उन्होंने अपनी 4 बीघा जमीन सरकार को दान दे दी.
दरअसल, गांव में स्वीकृत हुए सीएम राइज स्कूल के लिए 10 बीघा जमीन की जरूरत थी. लेकिन उस गांव में प्रशासन के पास 6 बीघा ही सरकारी जमीन थी जिसके चलते स्कूल को दूसरे गांव में ले जाने की तैयारी चल रही थी. ये बात जैसे ही किसान ब्रजेंद्र सिंह को पता चली तो उन्होंने सरकारी जमीन से लगी हुई अपनी 4 बीघा जमीन प्रशासन को दान करने का फैसला किया और इसके लिए उन्होंने कलेक्टर से मुलाकात की.
खास बात यह है कि इसी गांव में करीब 40 साल पहले भी बृजेंन्द्र के दादा नथन सिंह ने भी स्कूल के लिए अपनी जमीन दान दी थी.
ब्रजेंद्र सिंह बताते हैं कि उनके दादा नथन सिंह 9 बार गांव के सरपंच रहे और जनपद अध्यक्ष रहे. उन्होंने पंचायत भवन, स्कूल, सोसाइटी के माल गोदाम बनाने के लिए भी जमीन दान दी थी.
इस मामले में तहसीलदार दीपेश घाकड़ ने बताया कि कलेक्टर से किसान ने स्कूल के लिए जमीन देने की बात कही है. हमने किसान को बुलाया है. जमीन के दस्तावेज के साथ सारी प्रकिया पूरी होने के बाद किसान की जमीन स्कूल के लिए ले ली जाएगी.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







