
MP: गुना में काले हिरण के शिकारियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, 1 और अपराधी की मौत
AajTak
मध्य प्रदेश के गुना में पुलिस ने एक और अपराधी को मार गिराया है. गुना से 48 किलोमीटर दूर जंगल मे उसका एनकाउंटर किया गया. इस हमले में 7 शिकारी शामिल थे.
मध्य प्रदेश के गुना में पुलिस और काले हिरण के शिकारियों के बीच भीषण मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ में एक और अपराधी को मार गिराया है. आरोपी का नाम शहज़ाद खान है. गुना से 48 किलोमीटर दूर जंगल मे उसका एनकाउंटर किया गया है. इस हमले में 7 शिकारी शामिल थे. उनमें से एक शिकारी क्रास फायरिंग में मार गिराया गया था.
पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ शिकारी हिरणों का शिकार करने गए हैं. इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस मौके पर गई थी. तभी शिकारियों के गैंग ने इन पर हमला कर दिया. इस हमले में तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए.
बदमाश काले हिरण को मारकर ले जा रहे थे इनका नाम SI राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम है. बदमाश काले हिरण को मारकर ले जा रहे थे. घटना शुक्रवार देर रात की है. गुना में हुई ये घटना सागा बरखेड़ा गांव की है. ये गांव आरोन पुलिस स्टेशन में आता है. घटनास्थल से हिरणों के 4 सिर, दो हिरणें जिनके सिर नहीं है और एक मोर पक्षी का शव बरामद हुआ था.
इस घटना पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं इसकी मानिटरिंग कर रहे हैं.
एक-एक करोड़ रुपए की सहायता राशि सरकार की ओर से गोलीबारी में शहीद हुए पुलिस के तीनों अधिकारी/कर्मचारियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की गई थी. इस हमले पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, गुना में शिकारियों का मुकाबला करते हुए हमारे पुलिस के जवानों ने शहादत दी है. अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी, जो इतिहास में उदाहरण बनेगी. अपराधियों की लगभग पहचान हो गई. जांच चल रही है. पुलिस फोर्स को भेजा गया है. अपराधी किसी भी कीमत पर नहीं बचेंगे.
पूर्व सीएम कमलनाथ ने क्या कहा मध्यप्रदेश के गुना में शिकारियों की गोलीबारी से हुई तीन पुलिसकर्मियों की मौत की घटना बेहद दुखद , बेहद पीड़ादायक. निश्चित तौर पर अपने कर्तव्य पालन के लिए इन पुलिसकर्मियों ने अपनी शहादत दी है. इनकी शहादत को मैं नमन करता हूं , इनकी शहादत व्यर्थ नही जाएगी. लेकिन हमें यह भी देखना होगा कि आखिर शिवराज सरकार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों है..?

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







