
MP- गर्मी से राहत पाने के लिए डॉक्टर का गजब नुस्खा, Maruti Alto कार पर किया गोबर का लेप
AajTak
मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले डा. सुशील ने अपनी Maruti Alto 800 पर गाय के गोबर का लेप लगाया है. डा. का दावा है कि इससे कार के केबिन का तापमान काफी कम हो जाता है और भीषण गर्मी में भी AC के इस्तेमाल की जरूरत नहीं होती है.
एमपी के सागर जिले में गर्मी से परेशान एक डॉक्टर ने इससे बचने का देशी नुस्खा निकाला है, गर्मी से राहत के लिए उन्होंने अपनी कार पर गाय के गोबर का लेप कर लिया है, अब डॉक्टर साहब जिस गली से निकलते है उनकी वहां चर्चा शुरू हो जाती है। दरअसल जरुआखेड़ा आरोग्यं सेतु स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ है, होम्योपैथिक पद्धति से इलाज करने डॉक्टर सुशील सागर अब जहां से भी अपनी इस गाड़ी को लेकर निकलते हैं तो लोग इसकी चर्चा करना शुरू कर देते हैं.
डॉक्टर का दावा है गाय के गोबर का लेप करने से हीटिंग कम होती है अंदर से यह कूल बना रहता है। सुशील सागर शहर में तिलक गंज के रहने वाले हैं और अपनी मारुति अल्टो 800 से सफर करते हैं इन दिनों पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया है और लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं गर्मी से राहत पाने के लिए उन्होंने यह तरीका निकाला है. सुशील सागर पिछले 10 सालों से होम्योपैथिक पद्धति से इलाज कर रहे हैं.
गाड़ी का लेप करने वाले डॉ सुशील सागर बताते हैं की इसकी वजह से सूर्य की सीधी किरणें कार के चद्दर पर नहीं पड़ती हैं उसके ऊपर गोबर की एक लेयर बन जाती है जो उनको सोख लेती हैं गाड़ी के अंदर का टेंपरेचर भी कूल बना रहता है अगर आप ऐसी चलाते हैं तो बहुत अच्छी कूलिंग होती है. इससे कोई नुकसान भी नहीं होता वाहन के लिए. जानकार बताते हैं कि कार के ऊपर गोबर लगाने से वह बाहरी वातावरण से आ रही उष्मा को अंदर नहीं आने देगा. इससे कार के अंदर ठंडक बनी रहेगी. आज भी ग्रामीण इलाकों में गोबर को घरों के फर्श और दीवारों पर लगाया जाता है, जिससे घर सर्दी में गर्म और गर्मी में ठंडा बना रहता है. रिपोर्ट: शिवा पुरोहित, सागर- मध्य प्रदेश

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










