
MP: कोरोना की वजह से भोपाल में रैली-धरना पर पूरी तरह प्रतिबंध, टल सकता है विधानसभा सत्र
AajTak
मध्य प्रदेश में कोरोना ने रफ्तार पकड़ी हुई है. यहां तेजी से केस बढ़ रहे हैं. इसे देखते हुए विधानसभा सत्र पर भी संकट मंडरा रहा है. वहीं सबसे ज्यादा इंदौर और भोपाल में हालात खराब हैं. यहां संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए रैली-धरना पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है.
मध्य प्रदेश में कोरोना के केसों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. पिछले 24 घंटे में यहां 797 नए केस सामने आए, जो नए साल 2021 में पहली बार सबसे ज्यादा हैं. वहीं 24 घंटों में तीन मौत हुई हैं. इंदौर और भोपाल में तेजी से केस बढ़ रहे हैं. वहीं राजधानी भोपाल में कोरोना की इस रफ्तार को देखते हुए प्रशासन ने धारा 144 लगा दी है और नई गाइडलाइन जारी कर दी है. बढ़ गया पॉजिटिव रेट मध्य प्रदेश की बात करें, तो यहां कुल कोरोना केसों की संख्या 2,69,391 अब तक पहुंच गई है. वहीं पॉजिटिव रेट भी बढ़कर 5.4 प्रतिशत हो चुका है. इंदौर में सबसे ज्यादा 259 नए कोरोना केस सामने आए हैं, वहीं भोपाल में 199 नए मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है. कोरोना की इस रफ्तार को देखते हुए भोपाल में कलक्टर ने धारा 144 के तहत नई गाइडलाइन जारी कर दी है. महाराष्ट्र से आने वाले सभी यात्रियों को भोपाल आगमन पर यात्रा शुरू करने के 72 घंटे पहले कराई गई, RT-PCR नेगिटिव जांच रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य होगा.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








