
MP: कोरोना कर्फ्यू में भी तसल्ली नहीं, गुटखे की दुकान पर तलबगारों की भारी भीड़
AajTak
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की बेकाबू रफ्तार के बीच अलग-अलग स्थानों से लोगों की लापरवाही के मामले भी नहीं थम रहे हैं. ताज़ा मामला श्योपुर जिले के वीरपुर कस्बे के हैं जहां गुटखा के तलबगारों ने एक हफ्ते के कोरोना कर्फ्यू के बीच एक दुकान पर भीड़ जमा कर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दी.
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की बेकाबू रफ्तार के बीच अलग-अलग स्थानों से लोगों की लापरवाही के मामले भी नहीं थम रहे हैं. ताज़ा मामला श्योपुर जिले के वीरपुर कस्बे के है जहां गुटखा के तलबगारों ने एक हफ्ते के कोरोना कर्फ्यू के बीच एक दुकान पर भीड़ जमा कर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दी. गुटखे के लिए उमड़ी भारी भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दुकान संचालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए दुकान सील कर दी है. श्योपुर जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा लागू किए गए कोरोना कर्फ्यू के बीच शुक्रवार सुबह सामने आई ये तस्वीरें वीरपुर कस्बे की है, जहां एक किराना स्टोर पर गुटखे के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन तो दूर मास्क पहनकर कतार में लगना भी उचित नहीं समझा.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











