
MP के Chhatarpur में चलती ट्रेन में युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट और फिर ट्रेन से फेंका
AajTak
MP News: छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में चलती ट्रेन में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करते हुए ट्रेन से फेंके जाने की घटना हुई है.
MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में चलती ट्रेन में एक युवती के साथ छेड़छाड़ हुई है. युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने के बाद आरोपियों ने उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया. पीड़ित युवती की उम्र 22 साल है. फिलहाल वह अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है. वहीं, घटना के बाद से ही आरोपी युवक फरार है. जीआरपी उसकी तलाश में जुटी हुई है.
घटना के बाद युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया. उसकी हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है. घटना ट्रेन में होने की वजह से जबलपुर जीआरपी थाने की टीम पूरे मामले की जांच छतरपुरा आकर की जा रही है. जीआरपी ने इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की धरपकड़ भी तेज कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक, बांदा जिले की रहने वाली 22 साल की युवती 27 अप्रैल को छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में दर्शन करने के लिए आई हुई थी. बागेश्वर मंदिर में दर्शन करने के बाद वह वापस ट्रेन से अपने घर जा रही थी. तभी राजनगर के पास चलती ट्रेन में एक युवक ने उसे पहले परेशान किया गया और फिर जबरदस्ती करते हुए छेड़छाड़ की गई जिसका लड़की ने विरोध किया तो युवक ने लड़की के साथ मारपीट करते हुए ट्रेन से धक्का दे दिया.
चलती ट्रेन से गिरने के कारण लड़की को गंभीर चोटें आई हैं. फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. लड़की अभी भी हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है. वहीं, इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने वाले युवक की फोटो सामने आई है, जिसकी पहचान करते हुए पुलिस उस तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











