
MP के वायरल कलेक्टर... जो करते हैं फैसला ऑन द स्पॉट! बताया- क्यों शेयर करते हैं वीडियो?
AajTak
Datia Viral Collector Story: मध्यप्रदेश के दतिया के कलेक्टर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है. नायक फिल्म के अनिल कपूर की तरह फैसले लेने वाले कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े कुछ खास वजह से ऐसा कर रहे हैं.
आपने फिल्म नायक देखी होगी, जिसमें अनिल कपूर हर किसी की समस्या पर तुरंत फैसला लेते हैं. अगर कोई अधिकारी काम नहीं करता है तो तुरंत उसे सस्पेंड भी कर देते हैं. मध्यप्रदेश में भी एक ऐसे कलेक्टर हैं, जो नायक स्टाइल में काम कर रहे हैं. उनकी इस स्टाइल की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है और कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. ये हैं दतिया के कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े, जो हाल ही में पटवारी को सस्पेंड करने को लेकर चर्चा में रहे थे.
इसके साथ ही वो एक बेटे की तरह लोगों की समस्या सुनते हैं और तुरंत उसका समाधान कर देते हैं. तो कलेक्टर साहब से ही जानते हैं कि उनके काम करने के स्टाइल के बारे में और वीडियो बनाते हुए एक्शन लेने के पीछे क्या कारण है?
कौन-कौन से वीडियो हुए वायरल?
स्वप्निल वानखड़े के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. हाल ही में एक वीडियो में दिखा था कि एक बुजुर्ग उनसे पूछ रहा था कि साहब कहां है, वो ही काम करेंगे. इसके जवाब में स्वप्निल वानखड़े बड़े धैर्य से कहते हुए दिख रहे हैं कि हम ही साहब हैं, लेकिन बुजुर्ग फिर भी मानने को तैयार नहीं होता. इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इसके अलावा वो एक बेटे की तरह लोगों से समस्या पूछ रहे थे, उनके इस अंदाज को भी लोगों ने काफी पसंद किया था और उस दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे.
दतिया कलेक्टर का एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने एक पटवारी को सभी के सामने सस्पेंड कर दिया था. उनके इस एक्शन की काफी तारीफ हुई थी, लेकिन कुछ लोग इसे दिखावा भी बता रहे है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









