
MP के गृहमंत्री की शायर मुनव्वर राना से अपील, कहा 'यूपी छोड़ने की मंशा को ही छोड़ दें'
AajTak
उत्तर प्रदेश में बीजेपी एक बार फिर जीत गई है, इसके बाद सवाल खड़ा हुआ कि क्या अब मुनव्वर राना वाकई उत्तर प्रदेश छोड़ देंगे? अपने बयान पर राना एक बार फिर घिर गए. फिलहाल, मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनसे अपील की है कि वे यूपी छोड़ने की मंशा को ही छोड़ दें.
यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly election 2022) में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के बाद, लोगों को तुरंत मशहूर शायर मुनव्वर राना (Munawwar Rana) के बयान की याद आई, जिसमें उन्होंने यूपी छोड़ने की बात कही थी. फिलहाल, मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुनव्वर राना से अपील की है कि वह बार-बार यूपी छोड़ने की बात ना करें.
'राम राज्य है, राम राज्य में सभी को स्थान'
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'मुनव्वर राना जी से प्रार्थना है कि वे यूपी छोड़ने की मंशा को ही छोड़ दें. यूपी में अगर सपा की सरकार होती या फिर पश्चिम बंगाल की तरह कोई होता, तो छोड़ते. अब तो योगीराज है, राम राज्य है और राम राज्य में सभी को स्थान होता है. आप बेहतरीन शायर हैं. समाज की मुख्यधारा में आइए और आराम से रहिए.'
यूपी छोड़ने की कही थी बात
आपको बता दें कि शायर मुनव्वर राना ने कहा था, 'योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बने, तो यूपी छोड़ दूंगा. दिल्ली-कोलकाता चला जाऊंगा. मेरे पिता ने पाकिस्तान जाना मंजूर नहीं किया, लेकिन अब बड़े दुख के साथ मुझे यह शहर, यह प्रदेश, अपनी मिट्टी को छोड़ना पड़ेगा.' 10 मार्च को रुझानों से ही यह साफ हो गया था कि बीजेपी सत्ता में वापसी करने जा रही है. इसी बीच लोगों ने मुनव्वर राना के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लिखना शुरू कर दिया, उनके मीम बनाने लगे. उनसे पूछा जाने लगा कि 'यूपी में योगी सरकार का आना तय है, अब किधर जाओगे'.
मुनव्वर राना के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई थी

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






