
MP: किसान पर हमला करने वाले सांप पर पालतू कुत्ते का वार, मुंह में दबाकर कर दिए कई टुकड़े
AajTak
मजदूर किसान नारायण नागवंशी काम कर रहा था, तभी उसके साथ उसके मालिक का कुत्ता जॉनी भी बैठा हुआ था. तब ही नारायण के हाथ में सांप ने फुफकार मार दी.
कुत्ता कितना वफादार जानवर होता है इसका एक उदाहरण गुरुवार को पांढुर्ना में देखने को मिला. खेत में काम कर रहे एक किसान पर घात लगाकर बैठे सांप को उसके पालतू कुत्ते ने देख लिया और उसे मुंह में दबाकर उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











