
MP: कांग्रेस MLA को अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने वाला राजस्थान से गिरफ्तार
AajTak
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित को मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने राजस्थान से एक आदिल नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. शख्स ने अपना जुर्म कबूल करते हुए और भी कई रहस्य खोले हैं.
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित को मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने राजस्थान से एक आदिल नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. शख्स ने अपना जुर्म कबूल करते हुए और भी कई रहस्य खोले हैं. एसपी सचिन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराजपुर विधायक नीरज दीक्षित द्वारा 21 मई को थाना गढ़ीमलहरा में शिकायती आवेदन दिया गया था, जिसमें जिक्र किया गया था कि एक अज्ञात महिला ने अपने मोबाइल नंबर से WhatsApp पर कई बार मैसेज किये और फिर वीडियो कॉल करते हुए आपत्तिजनक अवस्था में आकर स्क्रीन रिकॉर्ड करके उन्हें स्क्रीनशॉट भेजकर ब्लैकमेल किया. महिला ने विधायक को धमकी दी कि वह इस क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी.
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.










