
MP: करोड़ों की जमीन, बैंक में कई लॉकर... EOW के हत्थे चढ़ा शिक्षा विभाग का क्लर्क
AajTak
उज्जैन में ईओडब्ल्यू ने शिक्षा विभाग के क्लर्क के घर छापेमारी की है. उसके तीन ठिकानों पर की गई कार्रवाई में करोड़ों की संपत्ति की जानकारी मिली है. फिलहाल, क्लर्क के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है.
उज्जैन में शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर पदस्थ धर्मेंद्र चौहान के घर आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने छापेमारी की. इस दौरान कार्रवाई में करोड़ों की चल अचल संपत्ति मिली है. EOW अधिकारी के अनुसार, आरोपी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का पीए रह चुका है.
धर्मेंद्र चौहान के तीन ठिकानों पर टीम ने कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान उनके पास से करोड़ों की चल-अचल संपत्ति मिली है. EOW के अधिकारी के अनुसार, तीन आलीशान मकान, बड़नगर स्थित ग्राम धरेड़ी में करोड़ों की जमीन, ट्रैक्टर, थ्रेशर मशीन, चार पहिया वाहन, बैंक में कई लॉकर और एफडी आदि का रिकॉर्ड मिला है जिसकी जांच की जा रही है. फिलहाल धर्मेंद्र चौहान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है.
EOW के एसपी दिलीप सोनी ने आजतक से बात करते हुए बताया कि धर्मेंद्र सिंह चौहान वर्तमान में शिक्षा विभाग में बाबू है. आय से अधिक संपत्ति का एक मामला सामने आया था जिसमें EOW ने विधिवत उनके अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की. तलाशी के दौरान बहुत सारे दस्तावेज और कुछ वैल्यूएबल्स मिले हैं जिनके संबंध में आगे कार्रवाई की जा रही है.
दिलीप सोनी ने बताया कि अभी चौहान के तीन स्थानों पर कार्रवाई चल रही है. इसमें बड़नगर गांव स्थित गोडाउन और एक घर के अलावा उज्जैन के दो मकान शामिल है.
ये भी पढ़ें

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






