
Motorola का फोन हुआ ब्लास्ट, बैक पैनल की उड़ी धज्जियां, क्वॉलिटी पर उठ रहे सवाल
AajTak
Motorola smartphone blast: फोन ब्लास्ट का एक नया मामला सामने आया है. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बताया जा रहा है कि एक्सप्लोड हुआ फोन मोटोरोला जी सीरीज का है. जब फोन में धमाका हुआ तब ये फोन यूजर के पॉकेट में ही था. हालांकि, इसमें किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है.
स्मार्टफोन ब्लास्ट का नया मामला सामने आया है. इंस्टाग्राम पर एक रील वायरल हो रही है, जिसमें मोटोरोला के फोन में ब्लास्ट की जानकारी दी जा रही है. वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि ये फोन मोटोरोला जी सीरीज का है. हालांकि, इसके मॉडल नंबर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है.
वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ये फोन यूजर के जेब में ब्लास्ट हुआ है. इसका बैक पैनल पूरी तरह से जल गया है. हालांकि, इस पूरी घटना के किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है.
रियर पैनल को देखते हुए ये फोन Motorola G14 लग रहा है, जो साल 2023 में लॉन्च हुआ था. फोन में ब्लास्ट क्यों हुआ इसकी जानकारी भी नहीं मिली है. मोटोरोला के फोन में ब्लास्ट का ये कोई पहला मामला नहीं है. जुलाई 2025 में भी मोटोरोला के एक फोन में ब्लास्ट हुआ था.
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 भारत में लॉन्च, मिलते हैं दमदार स्पेसिफिकेशन्स, इतनी है कीमत
ये मामला हिमाचल प्रदेश का था. यूजर ने तीन महीने पहले ही इस फोन को खरीदा था और चार्जिंग के वक्त इसमें ब्लास्ट हुआ था. ऐसा ही एक अन्य मामला फरवरी में सामने आया था, जिसमें एक महिला का मोटोरोला फोन ब्लास्ट हुआ था. हालांकि, ये मामला ब्राजील का था.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











