
MotoGP Bharat: मार्को बेज़ेची ने जीता भारत का पहला इंडियन ग्रां प्री, बेहद रोमांचक रहा आखिरी लैप
AajTak
MotoGP Bharat का फाइनल रेस बेहद ही रोमांचक रहा. इटैलियन रेसर मार्को बेज़ेची (Marco Bezzecchi) ने भारत का पहला इंडियन ग्रां प्री जीत लिया. आखिरी लम्हा ऐसा रहा कि, मिलीसेकंड के भीतर सेकंड पोजिशन की जंग ने दर्शकों को सीट्स छोड़कर खड़ा होने को मजबूर कर दिया.
MotoGP Bharat का आज आखिरी और फाइनल रेस का दिन था. आज उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशन सर्किट पर इतिहास रचते हुए इटैलियन रेसर मार्को बेज़ेची (Marco Bezzecchi) ने भारत का पहला इंडियन ग्रां प्री अपने नाम किया. बेहद ही रोमांचक मुकाबले में मार्को बेज़ेची ने ये जीत दर्ज की है. इस ऐतिहासिक मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहें और उन्होनें फ्लैग-ऑफ किया.
बेहद ही रोमांचक रहा आखिरी लैप:
MotoGP के फाइनल रेस के दौरान मूनी वीआर46 रेसिंग टीम (Mooney VR46) के राइडर मार्को बेज़ेची ने शुरू से ही रफ्तार पकड़ी थी. वहीं आखिरी लैप बेहद ही रोमांचक रहा. इस दौरान मार्टिन क्वार्टारो ने क्षण भर के लिए दूसरा स्थान खो दिया था, लेकिन पलक झपकते ही उन्होनें मिलीसेकंड के भीतर वापस सेकंड पोजिशन पर कब्जा कर लिया.
MotoGP Bharat के विजेता:
इस रेस के आखिरी लम्हों ने दर्शकों को अपनी सीटों से खड़े होने पर मजबूर कर दिया, और अंतिम क्षण में पैरमेक रेसिंग के राइडर और स्पेनिस रेसर जॉर्ज मार्टिन ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि मांन्स्टर एनर्जी यामहा के राइडर फैबियो क्वार्टारो ने पोडियम पर तीसरा स्थान हासिल किया. आखिरी लैप के दौरान राइडर्स के फीनिश लाइन पर पहुंचने के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने चेकर्ड फ्लैग दिखा कर रेस को आधिकारिक रूप से समाप्त करने की घोषणा की.
CM योगी आदित्यनाथ ने इंडियन ग्रां प्री के विजेता मार्को बेज़ेची को वीनिंग ट्राफी दी. इसके अलावा योगी ने राइडर्स से मुलाकात भी की. दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आए मोटोजीपी के रेसर्स ने योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश की तारीफ भी की. इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम, क्रिकेटर शिखर धवन और युवराज सिंह भी मोटोजीपी रेस का लुत्फ लेने पहुंचे थें.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











