
MotoGP Bharat: देश में पहली बार शुरू हो रहा मोटो जीपी रेस... जानें टिकट बुकिंग से लेकर ऑनलाइन देखने का पूरा प्रोसेस
AajTak
MotoGP Bharat: मोटोजीपी रेस का आयोजन भारत में पहली बार किया जा रहा है. इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह है. तीन दिनों तक चलने वाले इस रेस का आयोजन उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (Buddh International Circuit) में किया जाएगा.
MotoGP Bharat: भारत में पहली बार दुनिया की सबसे मशहूर बाइक रेसिंग चैंपियनशिप मोटोजीपी (MotoGP) का आगाज होने जा रहा है. ऐसा पहली बार होगा जब देश में इस चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. ये रेसिंग चैंपियनशिप यानी इंडियन ग्रां प्री (Grand Prix of India) उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (Buddh International Circuit) में आगामी 22 सितंबर से शुरू होगी जो कि 24 सितंबर तक चलेगी. इस रेस में हिस्सा लेने वाली बाइक्स और सेफ्टी कार्स सर्किट पर पहुंच चुकी हैं. तो आइये जानते हैं आखिर आप इस चैंपियनशिप को कैसे देख सकते हैं-
वेन्यू: बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट
बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (BIC) दुनिया के सबसे मशहूर रेसिंग ट्रैक में से एक है, यहां पर भारत का पहला फार्मूला वन रेस साल 2011 में आयोजित किया गया था. इस रेसिंग ट्रैक को हरमन टिल्के द्वारा डिज़ाइन किया है. MotoGP रेसिंग की बात करें तो इसमें 8 राइट टर्न (दाएं मोड़) और 5 लेफ्ट टर्न (बाएं मोड़) हैं. ये सर्किट कुन 1.06 किमी लंबा है.
कैसा है रेसिंग ट्रैक:
BIC रेसिंग ट्रैक दुनिया के सबसे बेहतरीन ट्रैक्स में से एक है. MotoGP के लिए इसे दो भागों में विभाजित किया गया है. पहला हिस्सा डाउनहिल (ढलान) वाला है जो रेसर्स को मैक्सिमम एक्जेलरेशन (Acceleration) की सुविधा के लिए तैयार किया गया है, और दूसरा हिस्सा अपहिल (चढ़ाई) वाला है, जो कि चालकों को स्पीड मेंटेन करने के लिए बनाया गया है.
घर बैठे कैसे देखें MotoGP Bharat?

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










