
Moto Edge 50 Pro 5G भारत में लॉन्च, कंपनी का पहला AI फोन, 125W की चार्जिंग और 50MP का सेल्फी कैमरा
AajTak
Moto Edge 50 Pro 5G Price in India: मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो मिड रेंज बजट में आता है. इस फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर, 50MP का सेल्फी कैमरा और 125W की फास्ट चार्जिंग दी है. स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसे दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया गया है.
Motorola ने अपना नया स्मार्टफोन Edge 50 Pro भारत में लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी की Edge 50 सीरीज का पहला फोन है. ब्रांड ने इस हैंडसेट में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया है. इसमें आपको दमदार कैमरा, पावरफुल बैटरी और दूसरे फीचर्स मिलते हैं.
मार्केट में इस फोन का सीधा मुकाबला OnePlus Nord CE4 5G, Realme 12 Pro+ 5G और दूसरे फोन्स से होगा, जो 30 हजार रुपये के बजट में आते हैं. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और इसमें मिलने वाले फीचर्स की खास बातें.
Moto Edge 50 Pro को कंपनी ने 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. ये कीमत फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है. इस पर 2000 रुपये का डिस्काउंट इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 29,999 रुपये हो जाती है.
यह भी पढ़ें: Realme 12X 5G भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, पहली सेल में इतना डिस्काउंट
वहीं स्मार्टफोन का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 35,999 रुपये में आता है, जिसे ऑफर के तहत आप 33,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इस वेरिएंट के साथ कंपनी 125W का चार्जर दे रही है. मोटोरोला इस फोन के साथ 2500 रुपये का डिस्काउंट HDFC कार्ड्स पर दे रही है. इसकी सेल 8 अप्रैल से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी.
Moto Edge 50 Pro में कंपनी ने 6.7-inch का pOLED डिस्प्ले दिया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्मार्टफोन की पीक ब्राइटनेस 2000 Nits की है. डिवाइस Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 12GB तक RAM और 256GB का स्टोरेज मिलता है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










