
MOTN: राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल या ममता बनर्जी... विपक्ष का बेहतर नेता कौन? जानिए देश का मिजाज
AajTak
आजतक के 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे में जनता से पूछा गया कि विपक्ष का सबसे बेहतर नेता कौन है. इसके जवाब में अरविंद केजरीवाल सबसे आगे दिखे. वहीं सर्वे में भारत जोड़ो यात्रा पर जनता की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.
आजतक के 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे से राजनीति को लेकर देश का मिजाज सामने आया है. सर्वे में शामिल लोगों ने अरविंद केजरीवाल को फिलहाल विपक्ष का सबसे बेहतर नेता माना है. इस सर्वे में ममता बनर्जी और राहुल गांधी दिल्ली के सीएम से पीछे हैं.
'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 24 फीसदी वोट, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को 20 फीसदी वोट, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सिर्फ 13 फीसदी वोट मिले हैं. वहीं चौथे नंबर पर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक (5 फीसदी वोट) रहे.
राहुल गांधी का पीछे रहना चौंकाता भी है. इसकी वजह है भारत जोड़ो यात्रा. इसमें राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा कर रहे हैं. ये यात्रा अब कश्मीर में दाखिल हो चुकी है और खत्म होने वाली है. यात्रा में राहुल को अलग-अलग राज्यों में जनसमर्थन भी मिला लेकिन सर्वे में वे पिछड़ गए.
भारत जोड़ो यात्रा पर क्या बोली जनता?
आजतक के सर्वे में एक सवाल ये भी था कि 'भारत जोड़ो यात्रा के बारे में लोगों की राय' क्या है. इसपर 37 फीसदी लोगों ने माना कि यात्रा पार्टी की मजबूती के लिए है. वहीं 29 फीसदी ने कहा कि ये यात्रा जनता से जुड़ने के लिए है. वहीं 13 फीसदी लोग ऐसे थे जिनको लगता है कि यात्रा राहुल गांधी की छवि सुधारने के लिए है. 9 फीसदी लोग ऐसे भी थे, जिनको लगता है कि यात्रा से पार्टी की छवि पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है.
सर्वे में कई और सवाल किए गए थे. इसमें एक सवाल यह भी था कि बतौर विपक्ष कांग्रेस का कामकाज कैसा रहा है. इसमें 25 फीसदी ने पार्टी के कामकाज को खराब माना. वहीं 19-19 फीसदी ने इसे बहुत अच्छा और औसत माना. 15 फीसदी लोग ऐसे रहे जिन्होंने कांग्रेस के कामकाज को अच्छा माना.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







