
Motihari: Panchayat Chunav से पहले शुरू हुआ 'खूनी खेल', PACS अध्यक्ष की सरेआम गोली मारकर हुई हत्या
Zee News
Bihar Samachar: मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी अरेराज की तरफ से आए और पवन कुमार गुप्ता के करीब जाकर उनके सर पर गोली मार दी, जिससे पवन कुमार गुप्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
Motihari: मोतिहारी में हरसिद्धि थाना के मटियरिया के पैक्स अध्यक्ष (PACS Elction) पवन कुमार गुप्ता को मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना उस वक्त घटी जब पवन कुमार गुप्ता अरेराज मोतिहारी रोड के मटियरिया में सड़क किनारे खड़े थे. तभी ब्लू रंग की अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी अरेराज की तरफ से आए और पवन कुमार गुप्ता के करीब जाकर उनके सर पर गोली मार दी, जिससे पवन कुमार गुप्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मौत की सूचना मिलने के बाद हजारों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए. इधर, घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भागने की कोशिश कर रहे था, इस दौरान वह घबरा कर मोटरसाइकिल सहित घटना स्थल पर ही गिर गए. जिसके बाद उसने हाथ में पिस्टल लेकर गांव की तरफ पैदल भागने कि कोशिश की लेकिन इससे पहने वह ऐसा कर पाता कि वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










