
Moradabad: 3 माह बाद कब्र से शव निकाल कर कराया गया महिला का पोस्टमॉर्टम, जानिए पूरा मामला
AajTak
Moradabad News: भगतपुर थाना अध्यक्ष लखपत सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर महिला के शव को कब्रिस्तान से निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. साक्ष्य जुटाकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के भगतपुर गांव में रविवार को 3 महीने बाद एक महिला का शव क्रब से निकाला गया. जिला मजिस्ट्रेट ने इसके आदेश दिए थे. पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है. बता दें कि अब से 3 महीने पहले महिला की संदिग्ध मौत हो गई थी. महिला के मायके वालों का कहना है कि उसके ससुरालवालों ने उनकी गैरमौजूदगी में उसका शव दफना दिया था. शक होने पर पुलिस के आलाधिकारियों से इसकी शिकायत की.
उत्तराखंड के बरखेड़ा गांव निवासी महिला के परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपनी लड़की की शादी गांव भगतपुर निवासी युवक के साथ की थी. शादी के बाद से ही दोनों में अक्सर विवाद रहता था. अब से 3 महीना पहले लड़की के ससुराल पक्ष ने फोन कर बताया कि आपकी लड़की की मौत हो गई है, जिस पर सभी परिजन भगतपुर गांव पहुंचे तो उन्होंने वहां देखा कि उनके पहुंचने से पहले ही महिला का दफना दिया गया था. इस बात को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों पर शक हुआ. उन्होंने आलाधिकारी से इसकी शिकायत की. वहीं, भगतपुर थाना अध्यक्ष लखपत सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर महिला के शव को कब्रिस्तान से निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. साक्ष्य जुटाकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उधर, एसपी देहात विधा सागर मिश्र ने कहा, 'थाना क्षेत्र भगतपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थियों में मृत्यु हो गई थी. उस समय परिजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी. बाद में बताया गया उनकी बेटी की दहेज के कारण हत्या की गई है. इसके तहत थाना भगतपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है.'
साथ ही उन्होंने बताया, 'महिला की बॉडी का पोस्टमॉर्टम होना था इसलिए जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति से रविवार को बॉडी को कब्र से निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया क्योंकि अभियोग पहले पंजीकृत नहीं हुआ था. अब महिला के परिजनों की शिकायत पर अभियोग पंजीकृत किया गया है. अभियोग पंजीकृत करने के बाद विभेचना के क्रम में पोस्टमॉर्टम आवश्यक है इसलिए जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति से बॉडी का पंचनामा और पोस्टमॉर्टम कराया है.'
(जगत गौतम की रिपोर्ट)

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









