
Monsoon Withdrawal: क्या इस बार देर से विदा होगा Monsoon? जानें कब से शुरू होगी दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई
AajTak
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सितंबर के मध्य तक पश्चिमी राजस्थान में अपने अंतिम चरण पर पहुंच जाता है. नई तारीखों के अनुसार, 17 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान से मॉनसून की वापसी शुरू होती है.
मॉनसून की विदाई का वक्त करीब है लेकिन बरसात थमने का नाम नहीं ले रही है. कहा जा रहा है कि इस बार मॉनसून की विदाई देर से होने वाली है. मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सितंबर के मध्य तक पश्चिमी राजस्थान में अपने अंतिम चरण पर पहुंच जाता है. पहले पश्चिमी राजस्थान से मॉनसून की वापसी की निर्धारित तारीख 01 सितंबर थी, लेकिन 1971 से 2019 तक के आंकड़ों के आधार पर साल 2020 में मॉनसून की विदाई की तारीख में बदलाव किया गया.
इसमें देश के अधिकांश हिस्सों से मॉनसूनी वापसी की तारीखों में 7-14 दिनों की देरी हुई. अब नई तारीखों के अनुसार, 17 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान से मॉनसून की वापसी शुरू होती है. बता दें, राजस्थान से मॉनसून की वापसी का देश के अन्य हिस्सों से मॉनसून की वापसी का कोई संबंध नहीं है.
पिछले सात सालों में देखा गया है कि 2017 के बाद से साल 2022 में सबसे जल्दी मॉनसून की वापसी 20 सितंबर को हुई थी. वहीं, 2021 में 6 अक्टूबर को सबसे देर से मॉनसून की वापसी हुई. पिछले साल 2023 में 25 सितंबर को मॉनसून की वापसी धीमी गति से शुरू हुई थी, जिसमें दिल्ली से मॉनसून की अंतिम विदाई अक्टूबर के पहले सप्ताह में हुई जबकि दिल्ली से मॉनसूनी वापसी की सामान्य तिथि 2 सिंतबर है. वहीं, पूरे देश से मॉनसून की वापसी 19 अक्टूबर को पूरी हुई थी और यह लगभग उसी समय हुई जब दक्षिणी प्रायद्वीप (दक्षिण भारत) में पूर्वोत्तर मॉनसून की शुरुआत हुई.
राजस्थान में मिल रहे मॉनसून की वापसी का संकेत
तिब्बती एंटीसाइक्लोन कमजोर हो रहा है और उत्तर-पूर्व भारत की ओर खिसक रहा है. वहीं, उत्तर भारत में पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ गया है.पश्चिमी राजस्थान और आसपास के मध्य पाकिस्तान क्षेत्र में एंटीसाइक्लोनिक पैटर्न बन रहा है. सूखी उत्तर-पश्चिमी हवाएं पश्चिमी राजस्थान में प्रवेश कर चुकी हैं और इससे नमी के स्तर में कमी आएगी. जैसलमेर, बाड़मेर, फलौदी और बीकानेर में पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं हुई है. वहीं, अगले कुछ दिनों में भी बारिश की संभावना नहीं है.
मौजूदा मौसमी बदलावों और मॉनसून अवसाद के मार्ग को देखते हुए, मॉनसून की वापसी समय पर होने की संभावना है. हालांकि, मॉनसून की वापसी का मतलब यह नहीं है कि किसी विशेष भौगोलिक क्षेत्र में बारिश पूरी तरह बंद हो जाएगी. इसका मतलब केवल यह है कि मॉनसून की वापसी (विदाई) कभी भी शुरू हो सकती है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







