
Monsoon Update: हो गया कन्फर्म! इन राज्यों में अगले 5 दिन झमाझम बारिश, मॉनसून पर भी गुड न्यूज
AajTak
Monsoon Reaches Mumbai: भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर अच्छी खबर दी है. IMD ने मुंबई समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. यहां पढ़ें मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर क्या दिया अपडेट.
Monsoon Update, IMD Prediction: दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत के राज्यों को इन दिनों मॉनसून का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने मॉनसून को लेकर गुड न्यूज दी है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूर्व गोवा, कोंकण के कुछ हिस्सों और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है. वहीं, मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना जताई है.
इन राज्यों में बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अगले 5 दिनों के तक पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, बिहार और झारखंड में अगले दो दिनों तक बारिश हो सकती है.
Southwest Monsoon has further advanced into some more parts of central Arabian sea, entire Goa, some parts of Konkan and some more parts of Karnataka. pic.twitter.com/JU5remwZsH
मुंबई पहुंचा मॉनसून मौसम विभाग ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि मॉनसून की एंट्री मुंबई में हो चुकी है. मुंबई के कुछ हिस्सों में आज बारिश हुई है. मुंबई में मॉनसून की एंट्री के बाद अब दिल्ली में लोगों को बारिश का इंतजार है. IMD के अनुसार, मॉनसून ठीक गति से आगे बढ़ रहा है.
मुंबई में मॉनसून की एंट्री, दिल्ली में भी इस दिन से होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी ये गुड न्यूज

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









