
Monsoon Flu Vaccination: मॉनसून से पहले बच्चों को लगवाएं फ्लू का टीका, महाराष्ट्र टास्क टीम ने दी सलाह
AajTak
देश में कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फंगस जैसी कई अन्य बीमारियां तबाही मचा रही हैं. इसके साथ ही महाराष्ट्र तौकते तूफान की वजह लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है. इसके चलते बारिश का मौसम लगातार बना हुआ है. ये तो सभी जानते हैं कि बारिश का मौसम अपने साथ कई अन्य बीमारियों को लेकर आता है. ऐसे में बाल चिकित्सकों और राज्य कोविड- 19 टास्क फोर्स ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से सिफारिश की है कि राज्य में बच्चों को मानसून से पहले फ्लू का टीका लगाया जाए. क्योंकि कोरोना और फ्लू के शुरुआती लक्षण कुछ हद तक एक जैसे होते हैं.
देश में कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फंगस जैसी कई अन्य बीमारियां तबाही मचा रही हैं. इसके साथ ही महाराष्ट्र को तौकते तूफान की वजह लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है. इसके चलते बारिश का मौसम लगातार बना हुआ है. ये तो सभी जानते हैं कि बारिश का मौसम अपने साथ कई अन्य बीमारियों को लेकर आता है. ऐसे में बाल चिकित्सकों और राज्य कोविड- 19 टास्क फोर्स ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से अपील की है कि राज्य में बच्चों को मॉनसून से पहले फ्लू का टीका लगाया जाए. क्योंकि कोरोना और फ्लू के शुरुआती लक्षण कुछ हद तक एक जैसे होते हैं. ऐसे में टास्क फोर्स का मानना है कि इस एहतियाती कदम से संभावित संकट की स्थिति को टालने में मदद मिलेगी. इन्फ्लूएंजा एक श्वसन वायरल संक्रमण है. इसके लक्षण काफी हद तक कोरोना वायरस के संक्रमण से मिलते-जुलते हैं. इसके सामान्य लक्षण खांसी, सर्दी-जुकाम, हल्का बुखार , बदन दर्द आदि शामिल हैं. इंडिया टुडे टीवी ने इस मुद्दे पर उनके विचार जानने के लिए कई चिकित्सा विशेषज्ञों से बात की. खारघर स्थित मदरहुड हॉस्पिटल के कंसल्टेंट, पीडियाट्रिक्स एंड नियोनेटोलॉजी के डॉ सुरेश बिराजदार का कहना है कि फ्लू के शॉट 6 महीने और उससे ज्यादा उम्र के सभी बच्चों को दिए जाने चाहिए. फ्लू से निमोनिया और ब्रोंकाइटिस हो सकता है. निमोनिया, फेफड़ों का संक्रमण होता है और ब्रोंकाइटिस में फेफड़ों में वायु ले जाने वाली नलियों में संक्रमण फैल जाता है. इससे सांस लेने में कठिनाई होने लगती है. इसके साथ ही तेज बुखार की वजह से कभी-कभी दौरे भी पड़ने लगते हैं. फ्लू शॉट लेने के बाद इन बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है. इससे अस्पताल में भर्ती होने की संभावना भी कम हो जाती है. डॉक्टर्स के मुताबिक, जिन बच्चों को श्वसन संबंधी और अस्थमा जैसी समस्याएं हैं, उनको भी इस टीकाकरण से लाभ होगा.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










