
Monsoon: मॉनसून में रहना चाहते हैं फिट, तो रखें इन बातों का ख्याल
AajTak
मॉनसून यानी बारिश का महीना जितना खूबसूरत होता है, इसमें संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी उतना ही ज्यादा होता है. इस मौसम में आपको खाने-पीने की चीजों को लेकर जरा भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए.
दिल्ली, मुंबई समेत कई राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. मॉनसून में जहां एक ओर गर्मी से राहत मिलती है वहीं, दूसरी ओर यह मौसम अपने साथ डेंगू, मलेरिया जैसी कई बीमारियां भी लेकर आता है. इस मौसम में जरूरी है कि आप सेहत के प्रति कोई लापरवाही ना बरतें और सावधान रहें. बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा संक्रमण बाहर के खाने से ही फैलता है. इसलिए अगर आपको स्वस्थ रहना है तो इन बातों का ख्याल रखें.
मॉनसून में इन टिप्स को करें फॉलो
एक्सपर्ट की सलाह है कि इस मौसम में लोगों को हमेशा उबालकर ही पानी पीना चाहिए. ऐसा करने से पानी में मौजूद बैक्टीरिया और रोगाणु नष्ट हो जाते हैं. इसके अलावा रोजाना सुबह गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से शरीर से हानिकारक विषाणु शरीर से बाहर आते हैं.
कम खाएं नमक- मॉनसून के वक्त हमें खाने में नमक कम या स्वादानुसार ही रखना चाहिए. शरीर में नमक सोडियम की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है, जो आगे चलकर हाई ब्लड प्रेशर का कारण भी बन सकता है. हाइपरटेंशन, कार्डियोवस्क्यूलर डिसीज और डायबिटीज के रोगियों को भी खाने में नमक हिसाब से लेना चाहिए.
सीजनल फलों का करें सेवन- इस मौसम में सिर्फ सीजनल फलों का ही सेवन करना चाहिए. बारिश के मौसम में आप जामुन, पपीता, बेर, सेब, अनार, आड़ू और नाशपाती जैसे फलों को खा सकते हैं. इन फलों से मिलने वाला न्यूट्रीशन शरीर को इंफेक्शन, एलर्जी और सामान्य रोगों से दूर रखता है.
भरपूर नींद लें- मॉनसून में हमें इम्यूनिटी को बूस्ट करने वाला फूड खाना चाहिए. इसमें आपको कद्दू, ड्राय फ्रूट्स, वेजिटेबल सूप, चुकंदर और टोफु जैसी चीजें खानी चाहिए. इसके अलावा रोजाना 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लेनी चाहिए.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










