
Monkeypox: अमेरिका समेत कई देशों में फैल रहा मंकीपॉक्स, कितनी खतरनाक है ये बीमारी और कैसे करें बचाव?
AajTak
मंकीपॉक्स (Monkeypox) के दुनियाभर में 92 केस मिल चुके हैं. WHO ने इस बीमारी को लेकर अलर्ट जारी किया है. साथ ही कहा है कि अभी अमेरिका में मंकीपॉक्स के और भी केस सामने आ सकते हैं.
विश्व अभी कोरोना संक्रमण से पूरी तरह उभर भी नहीं पाया कि एक नई बीमारी पैर पसारने लगी है. अमेरिका समेत कई देशों में मंकीपॉक्स (Monkeypox) नामक बीमारी तेजी से फैल रही है. इसे लेकर WHO ने अलर्ट जारी कर दिया है. WHO के अधिकारियों ने बताया कि दुनिया के कई देशों में अभी तक मंकीपॉक्स के 92 मरीज मिल चुके हैं. साथ ही 28 नए संदिग्ध मरीज भी मिले हैं. वहीं UN की एक एजेंसी ने कहा कि अभी मंकीपॉक्स के और अधिक मरीज सामने आ सकते हैं. क्योंकि इस बीमारी का संक्रमण उन देशों में तेजी से फैल रहा है, जहां आमतौर पर ये बीमारी अस्तित्व में नहीं थी.
उधर, WHO के मुताबिक मंकीपॉक्स भले ही कुछ देशों में परेशानी का सबब बन रहा हो, लेकिन यह वेस्ट औऱ सेंट्रल अफ्रीका में नॉर्मल वायरल संक्रमण की तरह है. जो कि साधारण सी बीमारी है. ऐसे में ये देश मंकीपॉक्स से बचाव और इसका प्रसार रोकने में दुनिया के दूसरे देशों की मदद कर सकते हैं.
कितनी खतरनाक है ये बीमारी?
एजेंसी के मुताबिक अमेरिका के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी इस बीमारी से जोखिम बहुत ज्यादा नहीं है. मंकीपॉक्स एक साधारण सा वायरस है. इससे लोगों को बुखार, शरीर में दर्द की परेशानी हो सकती है. इसके साथ ही मंकीपॉक्स का लक्षण ये भी है कि मरीज के हाथ-पैर में फुंसियां (दाने) निकल आते हैं. उन्होंने कहा कि यह एक तरह से चेचक की बीमारी का ही एक वैरिएंट है. मंकीपॉक्स से पीड़ित मरीज सामान्य तौर पर दो से चार सप्ताह में पूरी तरह से ठीक हो जाता है. इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा 1 फीसदी है.
कितनी तेजी से फैलता है मंकीपॉक्स का वायरस
अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो यह बीमारी का प्रसार बहुत अधिक नहीं है. इसे ऐसे समझिए कि जितनी तेजी से कोविड-19 संक्रमण पैर पसारता है, उसके मुकाबले यह वायरल बहुत धीमी गति से लोगों को अपनी चपेट में लेता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि हाल ही में जो भी केस इस बीमारी से संबंधित मिले हैं, प्रायः उनमें यह देखा गया है कि मंकीपॉक्स उन लोगों के संपर्क में आने से फैल रहा है जिनके शरीर में दाने निकल आए हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








