
Money Laundering Case: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर प्रीलिमिनरी इन्क्वायरी के डॉक्यूमेंट्स लीक करने का शक
ABP News
Money Laundering Case: सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख को कथित तौर पर क्लीन चिट देने वाली प्रारंभिक जांच के निष्कर्षों के लीक होने की जांच शुरू की.
Money Laundering Case: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. उन पर लगे वसूली के आरोपों की जांच सीबीआई और ईडी कर रही है और अब सीबीआई को शक है की कुछ दिनों पहले जो प्रीलिमिनरी इन्क्वायरी (पीई) की रिपोर्ट वायरल हुई थी, उसे अनिल देशमुख और उनके क़रीबियों ने लीक करवाया था. सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख को कथित तौर पर क्लीन चिट देने वाली प्रारंभिक जांच के निष्कर्षों के लीक होने की जांच शुरू की. सीबीआई ने अनिल देशमुख के वकील आनंद डागा से पूर्व मंत्री के खिलाफ प्रारंभिक जांच में कथित गड़बड़ी को लेकर पूछताछ की. निचले स्तर के सीबीआई अधिकारी ने अनिल देशमुख के खिलाफ प्रारंभिक जांच को प्रभावित करने के लिए कथित तौर पर रिश्वत दी.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












