
Mohini Ekadashi 2024: कब है मोहिनी एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और उपाय
AajTak
Mohini Ekadashi 2024: हिन्दू धर्म में मोहिनी एकादशी बहुत ही पावन और फलदायी तिथि मानी जाती है. इस बार मोहिनी एकादशी 19 मई, रविवार को रखा जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है.
Mohini Ekadashi 2024: सनातन धर्म में एकादशी का व्रत बहुत ही खास माना जाता है. हर महीने की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की तिथि को एकादशी का व्रत रखा जाता है. सभी एकादशी के व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है. इस बार मोहिनी एकादशी 19 मई, रविवार को रखा जाएगा.
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान विष्णु ने मोहिनी नामक अप्सरा का रूप धरा था. पुराणों की मानें तो, श्रीहरि के मोहिनी रूप में प्रकट होने से भगवान शिव भी मोहित हो गए थे.
मोहिनी एकादशी शुभ मुहूर्त (Mohini Ekdashi 2024 Shubh Muhurat)
इस बार एकादशी तिथि का प्रारंभ 18 मई को सुबह 11 बजकर 22 मिनट पर होगा और समापन 19 मई को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर होगा. मोहिनी एकादशी का पारण 20 मई को सुबह 5 बजकर 28 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक होगा.
मोहिनी एकादशी शुभ योग (Mohini Ekdashi Shubh Yog)
इस बार मोहिनी एकादशी बहुत ही खास मानी जा रही है क्योंकि इस दिन द्विपुष्कर योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, शुक्रादित्य योग, राजभंग योग और लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होने जा रहा है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










