
MMS या वीडियो लीक हो जाए तो कैसे वेबसाइट या सोशल मीडिया से हटवा सकते हैं? जानें तरीका
AajTak
आप किसी MMS या आपत्तिजनक वीडियो/फोटो को किसी साइट से हटा सकते हैं. आप Google Search Result से भी आपत्तिजनक वीडियो/फोटो कंटेंट को हटवा सकते हैं. इसके लिए आप पुलिस की मदद ले सकते हैं. इसके अलावा आप अपने स्तर से भी ऐसे कंटेंट को वेबसाइट या ब्लॉग से हटवा सकते हैं.
मोहाली की प्राइवेट यूनिवर्सिटी की छात्राओं के वीडियो लीक होने को लेकर काफी ज्यादा विवाद हो रहा है. इसमें बताया गया है कि हॉस्टल की ही एक लड़की ने छात्राओं के नहाते हुए वीडियो बनाए और उन्हें लीक कर दिया. इसमें ये भी दावा किया गया कि वीडियो लीक होने के बाद कुछ छात्राओं ने आत्महत्या करने की कोशिश भी की. लेकिन, कॉलेज प्रशासन इन दावों को खारिज कर रहा है.
ऐसे में अगर वीडियो लीक होते हैं तो उन वीडियो को कई वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया जाता है. ऐसे में वीडियो के वायरल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है. लेकिन, कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आप पोर्न साइट या सोशल मीडिया वेबसाइट्स पर अपलोड वीडियो या फोटो को डिलीट करवा सकते हैं.
इसमें सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है आप लोकल पुलिस स्टेशन में जाकर इसको लेकर शिकायत दर्ज करवा दें. हालांकि, इसमें काफी ज्यादा टाइम लगेगा. इस वजह से आप साइट के ऑनर को कॉन्टैक्ट करके वीडियो को डिलीट करवा सकते हैं.
वेबसाइट ओनर से करना होगा संपर्क
ज्यादातर वेबसाइट कॉपीराइट पॉलिसी को फॉलो करती हैं. इस वजह से वो ऐसे पोस्ट को तुरंत हटा देती हैं. अगर आप वेबसाइट के ओनर से कॉन्टैक्ट नहीं कर पा रहे हैं तो आपका इसके बारे में दूसरे तरीके से पता लगा सकते हैं.
इसके लिए आप थर्ड पार्टी वेबसाइट www.whois.com की मदद ले सकते हैं. इसमें किसी भी साइट के डोमेन नेम को डालने के बाद ज्यादातर केस में उसकी पूरी डिटेल्स मिल जाती है. फिर आप साइट ओनर से कॉन्टैक्ट करके वीडियो हटाने के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








