
Millionaire Formula: कम सैलरी है... फिर तो 50:30:20 फॉर्मूले से ही आप बन सकते हैं अमीर!
AajTak
How to become rich in India: हम आपके लिए एक खास फॉर्मूला लेकर आए हैं, जिसे अपनाकर आप निवेश को लेकर पहला कदम उठा सकते हैं. इस फॉर्मूले को 50:30:20 के नाम से जाना जाता है.
अगर आप प्राइवेट जॉब (Private Job) करते हैं और सेविंग (Saving) नहीं कर पा रहे हैं तो फिर आपको सोचने की जरूरत है. क्योंकि कमाई के दौरान ही आपको भविष्य के बारे में फैसला लेना होगा. दरअसल, हमारे देश में निवेश (Investment) को लेकर अभी तक लोग जागरूक नहीं है. अधिकतर लोगों का ये तर्क होता है कि बाद में देखेंगे, और फिर समय बीत जाता है.
यही नहीं, कुछ लोग सेविंग को लेकर ये तर्क देते हैं कि सैलरी तो ठीक-ठाक है. लेकिन पैसे बच नहीं पाते, कहां खर्च हो जाते हैं, पता ही नहीं चलता. लेकिन ये समस्या नहीं एक बहाना है. अगर आप भी यही सोचते हैं तो फिर अपनी सोच बदल दीजिए. आज के दौर में हर किसी को आर्थिक रूप से अपने भविष्य को लेकर सजग होना चाहिए.
दरअसल, लगातार बढ़ती महंगाई से मिडिल क्लास के सामने ये समस्या खड़ी हो गई है, वो खाएं क्या और बचाएं क्या? लेकिन क्या गारंटी है कि अगले महीने या अगले कुछ सालों में आप बचत करने लग जाएंगे. इसलिए जब आप जागरूक होंगे, तभी लक्ष्य तक पहुंच पाएंगे. ऐसे में हम आपके लिए एक खास फॉर्मूला लेकर आए हैं, जिसे अपनाकर आप निवेश को लेकर पहला कदम उठा सकते हैं. इस फॉर्मूले को 50:30:20 के नाम से जाना जाता है. सीधे शब्दों में कहें तो आमदनी को तीन हिस्सों में बांट दिया गया है.
अगर आप जॉब करते हैं, तो आपके खाते में जितनी सैलरी क्रेडिट होती है. उसपर 50:30:20 के फॉर्मूले को अप्लाई कर सकते हैं. वहीं अगर आप कारोबारी हैं तो महीने की पूरी आमदनी पर इस फॉर्मूले को लगाकर आप सभी खर्चों के बावजूद अपनी सेविंग के लिए पैसा बचा सकते हैं, तो चलिए इस फॉर्मूले का कैलकुलेशन समझ लेते हैं.
मान लीजिए कि आपकी सैलरी 50,000 रुपये महीना है. लेकिन आप समझ नहीं पा रहे हैं कि पैसे की सेविंग (Saving) कैसे की जाए. पहले 50:30:20 फॉर्मूले को समझ लीजिए.
ये है बचत करने का सबसे आसान तरीका

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










