
Middle East War: ईरान ने रखीं सीजफायर की 3 शर्तें, ट्रंप की दो टूक... मिडिल ईस्ट की जंग में अब तक क्या-क्या हुआ? 10 बड़े अपडेट
ABP News
Middle East War: ईरानी राष्ट्रपति ने इस युद्ध को रोकने के लिए अमेरिका-इजरायल के सामने तीन शर्तें रखी हैं. हालांकि ट्रंप पहले ही कह चुके हैं ईरान को बिना शर्त आत्मसमर्पण करना होगा.
अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया. इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई मारे गए. इसके जवाब में ईरान ने इजरायल के कई शहरों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए. इसके अलावा जॉर्डन, इराक और खाड़ी के कई देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया. ईरान की ओर से जवाबी हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ गए. हालांकि अब बातचीत की कोशिश दोनों ओर से शुरू की गई है. जहां ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची रूसी विदेश मंत्री लावरोव से बातचीत कर रहे हैं, वहीं ट्रंप और पुतिन के बीच इसको लेकर बात हुई है. ईरान युद्ध में अब तक क्या-क्या हुआ है, आइए विस्तार से जानते हैं- 1- US-इजरायल के हमले में मारे गए खामेनेई
अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी, 2026 को ईरान के कई सैन्य और नेतृत्व ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए. इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई और कई शीर्ष सैन्य अधिकारी मारे गए. इसके बाद ईरान ने इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले शुरू कर दिए, जिसकी वजह से मिडिल ईस्ट में जंग जैसे हालात बन गए.
2- मिडिल ईस्ट में मरने वालों का आंकड़ा 1700 के पार
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अब तक 1700 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जबकि लोग हजारों घायल हैं. ईरान और इजरायल लगातार एक दूसरे के सैन्य ठिकानों के साथ नागरिकों की आबादी वाले इलाकों को भी निशाना बना रहे हैं. अकेले ईरान में मरने वालों का आंकड़ा 1,200 के पार पहुंच गया है.













