
Microsoft Outage का क्या आप पर भी हो रहा है असर? इस तरह से कर सकते हैं चेक
AajTak
Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस Azure में आई दिक्कत की वजह से दुनियाभर में हड़कंप मच गया है. दुनियाभर की फ्लाइट सर्विसेस और बैंकिंग सेवाओं पर इसका असर पड़ रहा है. भारत में भी इसका असर देखने को मिल रहा है. इस दिक्कत के बाद Indigo, Akasa Air, Air India Express और SpiceJet को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
Microsoft की सेवाएं दुनियाभर में प्रभावित हुई हैं, जिसकी वजह से प्रमुख बैंक, फ्लाइट्स और दूसरी इमरजेंसी सेवाएं बाधित हो रही है. इस आउटेज की वजह से Microsoft 365 यूजर्स तमाम ऐप्स और सर्विसेस को इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. कंपनी की मानें, तो ये दिक्कत एक कॉन्फिग्रेशन बदलाव की वजह से हुई है.
ये कॉन्फिग्रेशन बदलाव Azure बैकेंड वर्कलोड का हिस्सा है, जिसकी वजह से स्टोरेज और कंप्यूटर रिसोर्सेस के बीच बाधा आ रही है. इन दिक्कतों की वजह से कई Microsoft 365 ऐप्स काम नहीं कर रहे हैं. इसका असर सामान्य यूजर्स पर भी पड़ा रहा है.
Microsoft 365 Status पेज की मानें, तो क्लाउड सर्विस आज सुबह 3.26 बजे प्रभावित हुई है और अभी सर्विस डिग्रेडेशन की दिक्कत आ रही है. माइक्रोसॉफ्ट ने कुछ सर्विसेस को रिस्टोर कर लिया है, जिसके बाद यूजर्स Microsoft Defender, Intune, OneNote और SharePoint Online यूज कर पा रहे हैं. हालांकि, अभी भी PowerBI, Fabric, Teams, Purview और Viva Engage की सर्विसेस डाउन हैं.
यह भी पढ़ें: Microsoft के सर्वर ठप, दुनियाभर में बैंक से लेकर एयरलाइन्स की उड़ान तक बाधित
भारत में भी Indigo, Akasa Air, Air India Express और Spicejet ने कहा है कि उन्हें टेक्निकल ग्लिच का सामना करना पड़ रहा है. इसकी वजह से टिकट बुकिंग से लेकर वेब चेकिंग तक की दिक्कतें हो रही हैं. दुनियाभर के बैंकों को भी इस आउटेज की वजह से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.
माइक्रोसॉफ्ट की सर्विसेस आउटेज की वजह से यूजर्स की कई शिकायतें कर रहे हैं. कुछ लोगों के सिस्टम खुद से बंद हो जा रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स को ब्लू स्क्रीन नजर आ रही है. भारत, अमेरिका समेत कई देशों में विमानों की उड़ान पर इस आउटेज का असर पड़ा है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










