
MI vs GT IPL 2023: सूर्या का शतक, मधवाल की तूफानी बॉलिंग... गुजरात टाइटन्स पर मुंबई इंडियंस की जीत के 5 टर्निंग प्वाइंट्स
AajTak
मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 27 रनों से धमाकेदार जीत हासिल की. इस जीत के चलते पांच बार की चैम्पियन टीम मुंबई प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर आ गई है. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने ही कमाल का खेल दिखाया. सूर्यकुमार ने तो शानदार शतकीय पारी खेली.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एक ब्लॉकबस्टर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्स को 27 रनों से हरा दिया. 12 मई (शुक्रवार) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए मुकाबले में मेजबान टीम ने 218 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में गुजरात टाइटन्स की टीम आठ विकेट पर 191 रन ही बना सकी.
इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम अंकतालिका में अब तीसरे नंबर पर आ गई है. मुंबई की टीम ने 12 में से सात मैच जीते हैं. गुजरात टाइटन्स की बात करें तो वह आठ मुकाबले जीतकर अब भी टॉप पर कायम है. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने ही कमाल का खेल दिखाया. इसका नतीजा ये हुआ कि वह अंत में आसानी से मैच जीतने में सफल रही. आइए मैच से जुड़ी पांच टर्निंग प्वाइंट्स के बारे में जानते हैं...
क्लिक करें- राशिद खान की तूफानी पारी हुई बेकार, मुंबई की गुजरात टाइटन्स पर धमाकेदार जीत
1. रोहित-ईशान ने रखी बड़े स्कोर की नींव: मुंबई इंडियंस को इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्म और ईशान किशन ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 6.1 ओवरों में 61 रनों की तूफानी पार्टनरशिप री. रोहित शर्मा ने 18 गेंदों का सामना करते हुए 29 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो सिक्स शामिल रहे. वहीं ईशान किशन ने चार चौके और एक सिक्स की मदद से 31 रन बनाए. रोहित ने इस पारी के दौरान आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए अपने दो सौ सिक्स भी पूरे कर लिए.
2. सूर्या का धांसू शतक: रोहित शर्मा के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे सूर्यकुमार यादव ने शुरुआत में संभल करके बैटिंग की, लेकिन क्रीज पर सेट होने के बाद उन्होंने आक्रामक रुख अपना लिया. सूर्या ने शुरुआती पचास रन 32 गेंदों पर बनाए, वहीं आखिरी के 53 रन उन्होंने 17 गेंदों पर बना डाले. सूर्या ने खासकर अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा की गेंदों पर खूब रन बटोरे. सूर्या ने पारी के 20वें ओवर में अल्जारी जोसेफ की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर अपने आईपीएल करियर का पहला शतक पूरा किया. सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर नाबाद 103 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और छह छक्के शामिल रहे.
A 💯 that wowed teammates, fans and opponents alike 🤩 Take a bow #SuryakumarYadav 👏#MIvGT #IPLonJioCinema | @surya_14kumar pic.twitter.com/kwUuMfTGKz

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







