
MGNREGA पर घमासान! आज लोकसभा में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पेश करेंगे 'वीबी जी रामजी' बिल
AajTak
केंद्र सरकार मनरेगा को खत्म करके नया ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कानून लाने की तैयारी में है. प्रस्तावित बिल में काम के दिन 100 से बढ़ाकर 125 होंगे और राज्यों पर ज्यादा वित्तीय जिम्मेदारी आएगी. इस पर आज संसद में तीखी बहस संभव है.
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) को खत्म करने और एक नया कानून– विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) लाने के लिए संसद में आज बिल पेश किए जाने की संभावना है. नए कानून में राज्य सरकारों को ज़्यादा खर्च करना होगा और यह मौजूदा काम के दिनों की संख्या को 100 से बढ़ाकर 125 कर देगा.
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल लोकसभा में 'वीबी जी रामजी' बिल को इंट्रोड्यूस करेंगे. यह बिल मनरेगा कानून की जगह लेगा. केंद्र सरकार का मानना है कि इस कदम से ग्रामीण रोजगार को नई गति मिलेगी. यह विधेयक ग्रामीण भारत में रोजगार और आजीविका सुनिश्चित करने के लिए एक नए विधायी ढांचे का प्रस्ताव करता है. सरकार का दावा है कि यह बिल ग्रामीण विकास की दिशा में एक बड़ा बदलाव लाएगा.
'वीबी जी रामजी' बिल का पूरा नाम 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)' (VB-G RAM G) विधेयक है, जिसे लोकसभा सदस्यों के बीच पहले ही बांटा किया जा चुका है. यह विधेयक महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) 2005 को निरस्त कर देगा. मनरेगा ग्रामीण सेक्टर में रोजगार की कानूनी गारंटी देने वाला एक ऐतिहासिक कानून रहा है, जिसे अब इस नए विधेयक से बदला जाएगा.
सरकार का नजरिया और विपक्ष के सवाल
केंद्र सरकार के मुताबिक, नया विधेयक ग्रामीण रोजगार को 'नई गति' देगा, जिसका मकसद ग्रामीण अर्थव्यवस्था को 'विकसित भारत 2047' के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के मुताबिक मजबूत करना है.
हालांकि, विपक्ष इस कानून को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठा रहा है. विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों और आशंकाओं के कारण, संसद में इस विधेयक पर हंगामे की स्थिति बनना तय है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








