
MGNREGA खत्म, 'जी राम जी' बिल लाने की तैयारी? क्यों विपक्ष के साथ सहयोगी दल भी कर रहा विरोध
AajTak
विपक्ष और एनडीए की सहयोगी TDP ने भी इस फैसले की आलोचना की है, खासकर फंडिंग मॉडल को लेकर। TDP ने इसे राज्यों पर वित्तीय बोझ बढ़ाने वाला बताया है. भाजपा ने इसे जरूरी सुधार करार दिया है. अब सरकार पर बिल को संसदीय समिति के पास भेजने और पुनर्विचार करने का दबाव बढ़ रहा है.
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश की सबसे बड़ी ग्रामीण रोजगार योजना MGNREGA में बड़ा बदलाव करने जा रही है, लेकिन इस फैसले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. दिलचस्प बात ये है कि इस बार विरोध सिर्फ विपक्ष तक सीमित नहीं है, बल्कि बीजेपी की सहयोगी तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने भी नए प्रस्ताव पर गंभीर आपत्ति जताई है.
सरकार MGNREGA को खत्म कर उसकी जगह विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB-G RAM G बिल 2025 लाने की तैयारी में है. MGNREGA की शुरुआत 2005 में UPA सरकार ने की थी और ये पिछले करीब 20 साल से ग्रामीण इलाकों में रोजगार की गारंटी देती आ रही है.
नाम ही नहीं, ढांचा भी बदलेगा
विपक्ष सबसे पहले इस बात पर हमलावर है कि सरकार ने योजना के नाम से महात्मा गांधी का नाम हटाने का फैसला किया है. कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सवाल उठाते हुए कहा कि महात्मा गांधी के अंतिम शब्द ‘हे राम’ थे, फिर उनके नाम को हटाने की क्या जरूरत थी. प्रियंका गांधी से लेकर टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन तक कई विपक्षी नेताओं ने इस फैसले की आलोचना की है. लेकिन असली विवाद योजना के ढांचे और फंडिंग पैटर्न को लेकर है.
क्या बदल जाएगा नए बिल में?
नए VB-जी राम जी बिल में केंद्र और राज्यों के बीच फंड शेयरिंग 60:40 करने का प्रस्ताव है. अभी MGNREGA में 90% पैसा केंद्र और 10% राज्य देते हैं. पूर्वोत्तर, पहाड़ी राज्यों और जम्मू-कश्मीर जैसे केंद्रशासित क्षेत्रों के लिए फिलहाल 90:10 का अनुपात बना रहेगा. काम के दिनों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 दिन करने की बात कही गई है.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








